क्राइम ब्रांच ने रिमांड के दौरान आरोपी से कई डॉक्यूमैंट किए बरामद

Edited By pooja verma,Updated: 01 Mar, 2019 10:15 AM

crime branch recovered many documents from the accused during remand

फर्जी बैंक अधिकारी बने के लोगों से ठगी करने वाले आरोपी मनोज कुमार जगाधारी निवासी को क्राइम ब्रांच-19 ने गिरफ्तार किया था।

पंचकूला (चंदन): फर्जी बैंक अधिकारी बने के लोगों से ठगी करने वाले आरोपी मनोज कुमार जगाधारी निवासी को क्राइम ब्रांच-19 ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट मेें पेश किया वहां उसे 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से कई डॉक्यूमैंट्स रिकवर किए हैं।

 

पी.जी. से रिकवर किए डॉक्यूमैंट्स
क्राइम ब्रांच ने आरोपी की निशानदेही पर रोपड़ स्थित उसके पी.जी. से आर.बी.एल बैंक व बंधन बैंक की दो मोहर, बैंक की लैटर हैड व तीन आधार कार्ड रिकवर किए हैं। पुलिस आरोपी से जानकारी जुटाने में जुटी है कि उसने और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। 

 

22 फरवरी को क्राइम ब्रांच-19 ने एक फर्जी बैंक अधिकारी बन के लोगों से ठगी करने वाले आरोपी मनोज पंचकूला के सैक्टर-5 स्थित बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने करीब 25 लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। अखबार में खबर देखने के बाद तीन लोगों ने आरोपी के खिलाफ बैंक अधिकारी बन के लाखों रुपए ठगने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!