आज से चलेंगी सी.टी.यू. की लॉन्ग रूट बसें

Edited By pooja verma,Updated: 10 Jun, 2020 10:25 AM

ctu will run from today key long route buses

शहर में लॉकडाऊन के बाद से कोरोना के चलते बंद पड़ी चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) की लॉन्ग रूट की बसों को भी विभाग बुधवार से चलाने जा रहा है।

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा) : शहर में लॉकडाऊन के बाद से कोरोना के चलते बंद पड़ी चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) की लॉन्ग रूट की बसों को भी विभाग बुधवार से चलाने जा रहा है। पंजाब और हरियाणा के लिए ये बसें 50 प्रतिशत सवारियों के साथ ही चलाई जाएंगी। लोकल रूट पर पहले ही विभाग ने बसें चला दी थी। विंडो काऊंटर के साथ सी.टी.यू. की बैबसाइट और मोबाइल एप्प पर टिकट मिलेंगी। ये बसें आई.एस.बी.टी.- 43 से चलाई जाएंगी।

 

अनुमति नहीं दी
बीच रास्ते में से सवारियों को चढ़ाने व उतारने की इजाजत नहीं होगी। विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश ने अभी बसें चलाने के लिए अनुमति नहीं दी है। बसें प्वाइंट टू प्वाइंट बैसिस पर चलाई जाएंगी।

 


फिलहाल रात को बस सर्विस बंद
फिलहाल सी.टी.यू. ने रात में चलने वाली बस सर्विस को बंद रखने का फैसला किया है। कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले इसके लिए कई कदम भी उठाए गए हैं, जिनमें यात्रियों के बस में चढऩे से पहले आई.एस.बी.टी.- 43 पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा किसी भी यात्रा के शुरू होने व समाप्त होने पर बसों को सैनीटाइज किया जाएगा।

 

पंजाब-हरियाणा के इन जिलों में जाएंगी बसें
सी.टी.यू. की बसें फिलहाल चंडीगढ़ से पंजाब के होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर, पटियाला, नंगल वाया नूरपूर बेदी, लुधियाना, दीनानगर, बठिंडा जाएंगी और वापस भी आएंगी। इसके अलावा हरियाणा में बसें चंडीगढ़ से पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, जींद, हिसार, सिरसा और हांसी के लिए जाएंगी और वहां से वापस आएंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!