हर रोज सुबह 10 से 11 बजे तक शहर के लोगों की सुनी जाएंगी समस्याएं : मौदगिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 08:11 AM

davesh moudgil

शहर में पानी की समस्याओं के मद्देनजर ठोस योजना बनाई है। इसके तहत जल्द ही कजौली वाटर वर्कस और जंडपुर के प्रोजैक्टों का दौरा कर मई तक अतिरिक्त पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।

चंडीगढ़(राय) : शहर में पानी की समस्याओं के मद्देनजर ठोस योजना बनाई है। इसके तहत जल्द ही कजौली वाटर वर्कस और जंडपुर के प्रोजैक्टों का दौरा कर मई तक अतिरिक्त पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा। यह कहना है मेयर देवेश मौदगिल का। 

 

पत्रकारों से बातचीत में मेयर ने कहा कि इस बार नगर निगम में पहली बार लोकसभा की भांति चंडीगढ़ प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर नगर निगम द्वारा किए गए विकास कार्यों व अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए भाषण देंगे। 

 

मौदगिल ने बताया कि वह अपने कार्यकाल के दौरान कुछ नई शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा, पंजाब-हरियाणा विधान सभा की भांति नगर निगम सदन के पहले दिन राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक अपना भाषण पेश करेंगे। इसके लिए प्रशासक से बात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासक के 29 जनवरी के भाषण के बाद अगले दिन 30 जनवरी को नगर निगम की बैठक शुरु की जाएगी।

 

हर दिन 10 से 11 बजे सुनेंगे लोगों की समस्याएं :
मेयर ने कहा कि हर रोज सुबह 10 से 11 बजे तक शहर के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि 30 जनवरी को ही वित्त एवं अनुबंध समिति का चुनाव भी किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध बताया कि वित्त एवं अनुबंध समिति के लिए प्रत्याशी 23 को शाम 5 बजे तक नामांकन जमा करा सकते हैं। 

 

इस मौके पर उनके साथ बैठे अतिरिक्त आयुक्त सौरभ मिश्रा ने शहर में आवारा कुत्तों की समस्या संबंधी पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि निगम के पास कुत्तों को पकडऩे के लिए पर्याप्त साधन हैं और पूरी मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हैं। सिरम की कुछ कमी जरूर है और इस समस्या के निवारण का प्रयास किया जाएगा।

 

शहर के लोग शिक्षित, जमा करवा रहे प्रॉपर्टी टैक्स :
प्रॉपर्टी अटैच करने के संबंधी पूछे गए सवाल पर मेयर ने कहा कि शहर के लोग शिक्षित व जागरुक हैं इसलिए ऐसी नौबत नहीं आएगी। खुद ही लोग अपना प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान कर रहे हैं। फिर अगर कोई समस्या आई तो मिलजुल कर हल निकालेंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!