3 दिन लगातार होगी बारिश फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

Edited By bhavita joshi,Updated: 21 Jan, 2019 10:17 AM

day 3 will constantly freezing rain then return severe

चंडीगढ़ में दो-तीन दिन से भले ही लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली हुई है, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में भी अब ताबड़तोड़ बारिश होने वाली है।

चंडीगढ़(रश्मि) : चंडीगढ़ में दो-तीन दिन से भले ही लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली हुई है, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में भी अब ताबड़तोड़ बारिश होने वाली है। इससे ठंड यू-टर्न ले लेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन लगातार शहर में बारिश होगी। हालांकि पंजाब के अमृतसर में बारिश का यह दौर रविवार शाम से शुरू हो गया है। यह बारिश सिर्फ चंडीगढ़ में ही नहीं पूरे उत्तर भारत में होगी। शहर में रविवार सुबह से ही बादल छाए होने के कारण ठंड महसूस की गई।

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंद्र पाल ने बताया कि वैस्टर्न डिस्टर्बैंस सक्रिय होने के कारण पहाड़ी इलाकों में शनिवार और रविवार को खूब बर्फबारी हुई है, जिसके चलते ट्राईसिटी में भी बादल छाए रहे और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।

एयर क्वालिटी वैरी पुअर 
चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडैक्स भी 314 दर्ज किया गया है, जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है। ऐसे में चंडीगढ़ में बारिश का होना शहरवासियों और जीव जंतुओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। 

3 दिन से अपडेट नहीं
चंडीगढ़ में पॉल्यूशन की जानकारी के लिए कई जगह लाइव साइन बोर्ड लगाए गए हैं। एक साइन बोर्ड सुखना लेक पर भी है, जहां रविवार को अजब नजारा देखने को मिला। लाइव इलैक्ट्रॉनिक साइन बोर्ड पर विजिबिलिटी दर्शाई हुई थी लेकिन डेट 20 जनवरी की बजाय 17 जनवरी दिखा रहा था।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!