किसान पर दिन-दिहाड़े तेंदुए ने किया हमला, घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 09:24 AM

day winters leopard attacked farmer  injured

गांव तुर्रो के बास सुखा में दिन दिहाड़े तेंदुए ने किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मोरनी (अनिल ): गांव तुर्रो के बास सुखा में दिन दिहाड़े तेंदुए ने किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने रायपुररानी के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। किसान लक्ष्मी चंद ने बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे पशुओं को पानी पिला रहा था कि साथ लगते जंगल से आए तेंदुए ने पशुओं पर हमला कर दिया। उन्होंने जैसे ही तेंदुए को भगाने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे राजपाल, विमला देवी, सुखपाल व गीता देवी आदि मौके पर पहंचे। 

 

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ रोज गंाव के आसपास ही घूमता है और मौका पाकर पशुओं पर हमला कर देता है। ग्रामीण खेतों में जाने से भी डरने लगे हैं। गांववासी अब बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर रहे हैं। वहीं लक्ष्मी चंद ने बताया कि वह दिहाड़ी करके परिवार का पेट पाल रहा है। हमले की सूचना वन्य प्राणी विभाग को भी दी मगर विभाग का कर्मचारी या कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकडऩे की मांग विभाग से की है, ताकि तेंदुआ दोबारा ग्रामीणों या पशु चराने वालों पर हमला न करे।

 

इस बारे सम्पर्क करने पर मोरनी वन्य प्राणी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी और वह लक्ष्मी चंद को मिलने के लिए रायपुररानी अस्पताल गए थे। अब गांव में जाकर इसकी जानकारी ली जाएगी कि लक्ष्मी चंद पर तेंदुए ने हमला किया या नहीं। इसकी रिपोर्ट देखकर व गंाव का दौरा करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!