Edited By bhavita joshi,Updated: 18 Jun, 2019 12:25 PM
तेज रफ्तार कार चालक सैक्टर-47 के कम्युनिटी सैंटर के पास एक्टिवा सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया।
चंडीगढ़(सुशील): तेज रफ्तार कार चालक सैक्टर-47 के कम्युनिटी सैंटर के पास एक्टिवा सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर लगते ही एक्टिवा सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसका सिर डिवाइडर से टकराकर लहूलुहान हो गया। पी.सी.आर. ने घायल को जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सैक्टर-47 निवासी बलराम के रूप में हुई। हैड कांस्टेबल की शिकायत पर सैक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
सैक्टर-46 निवासी हैड कांस्टेबल गुरसेवक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह सैर कर रहा था। जब वह सैक्टर-47 के कम्युनिटी सैंटर के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे एक्टिवा को टक्कर मारकर दी। टक्कर लगते ही एक्टिवा सवार उछलकर सड़क पर गिरा और उसका सिर डिवाइड से टकरा गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बलराम को अस्पताल में दाखिल करवाया। हैड कांस्टेबल ने सैक्टर-31 थाना पुलिस को बताया कि हादसे को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी को पकडऩे के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है।