Edited By Priyanka rana,Updated: 18 Aug, 2019 11:00 AM
शनिवार तड़के सुखला लेक में एक महिला का शव तैरता मिला। सैर कर रहे व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
चंडीगढ़(संदीप) : शनिवार तड़के सुखला लेक में एक महिला का शव तैरता मिला। सैर कर रहे व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने महिला को सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान गांव बहलाना की रहने वाली कुसुम (42) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि कुसुम का पति के साथ किसी मामूली बात को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया था, जिसके चलते वह शुक्रवार रात को घर से निकल गई थी। जब पत्नी काफी देर तक नहीं लौटी तो पति ने सैक्टर-31 थाना पुलिस को शिकायत दी थी।