Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2018 11:10 AM
करीब 10 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए पर्ल ग्रुप कंपनी के एक डायरैक्टर तरलोचन सिंह के बेटे का गला-सड़ा शव नहर से बरामद हुआ है।
मोहाली(कुलदीप) : करीब 10 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए पर्ल ग्रुप कंपनी के एक डायरैक्टर तरलोचन सिंह के बेटे का गला-सड़ा शव नहर से बरामद हुआ है।
मृतक का नाम सुपिंद्र सिंह बताया जाता है जो फेज-7 मोहाली की कोठी नंबर 2257 का रहने वाला था। उसका शव हरियाणा के नरवाना क्षेत्र में नहर से मिली है। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर मां-बेटी के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
ड्राइवर के साथ गया वापस नहीं लौटा :
सुपद्रीं सिंह 7 जून को घर से कार में अपने ड्राइवर के साथ गया था लेकिन वापस नहीं आया। उसने ड्राइवर को कार सहित घर भेज दिया था। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी और पुलिस को भी सूचित कर दिया। सोमवार को उसका शव हरियाणा की नहर से मिला। मटौर पुलिस शव को वहां से लाई।
मां-बेटी पर पैसों के लिए तंग करने का आरोप :
मृतक की पत्नी अशनप्रीत ने अपनी पति की मौत का जिम्मेदार मोहाली के सैक्टर-63 निवासी मां-बेटी को ठहराया है। उसका आरोप है कि दोनों सतिन्द्र सिंह को पैसे के लिए परेशान करती रहती थी। इसी से तंग आकर उसके पति ने नहर में डूबकर आत्महत्या की है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलजिंद्र सिंह ने बताया कि कुलवीर कौर और उसकी बेटी करनदीप कौर के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 306 तहत केस दर्ज किया गया है।
पर्ल ग्रुप के मालिक के साढू का बेटा था मृतक :
मृतक सुपिंद्र सिंह मूलरूप से चमकौर साहिब के गांव भोजेमाजरा का रहने वाला था। वह पर्ल ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू के साढू तरलोचन सिंह (जोकि पर्ल ग्रुप में डायरैक्टर भी हैं) का बेटा था।