ड्रग्स पीड़ित परिवारों के सामने 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन दोहराया: पंजाब को नशा मुक्त बनाएगी भाजपा : तरुण चुग

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 07:15 PM

deadline of december 31 2029 reiterated to families affected by drugs bjp wil

ड्रग्स पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने कहा कि पंजाब को चिट्टे के कारोबार से मुक्त करने के लिए 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन को दोहराते  हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री  नरिंदर  मोदी  जी  के...

चंडीगढ़ : ड्रग्स पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने कहा कि पंजाब को चिट्टे के कारोबार से मुक्त करने के लिए 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन को दोहराते  हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री  नरिंदर  मोदी  जी  के  नेतृत्व  में भाजपा की  डबल  इंजन  की सरकार बनने पर नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी तथा नशा तस्करों को कानून के तहत जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

चुग ने कहा कि इन परिवारों की पीड़ा पंजाब के उस दर्द को सामने लाती है, जिसे नशे ने घर-घर तक पहुंचाया है। पंजाब के युवाओं को नशे से बचाना केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक भविष्य से जुड़ा सवाल है। ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ ने पंजाब के परिवारों और युवाओं की पीड़ा को पूरे प्रदेश के सामने रखा है। पठानकोट से शुरू हुई यह यात्रा 13 दिनों में लगभग 4,000 किलोमीटर और 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर जालंधर पहुंची।

चुग ने कहा कि गृहमंत्री  श्री  अमित  शाह  के  नेतृत्व  में भाजपा का संकल्प केवल नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है। नशे की पूरी सप्लाई चेन, तस्करी और वितरण को तोड़ने के लिए कठोर और प्रभावी तंत्र तैयार किया जाएगा, ताकि पंजाब के किसी भी युवा तक चिट्टा न पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार करेगी और पंजाब को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालेगी।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में कानूनों का प्रभावी इस्तेमाल और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मजबूत समन्वय जरूरी है। PIT-NDPS कानून के तहत देशभर में 5,000 से अधिक लोगों पर हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने पंजाब में इस कानून के प्रभावी इस्तेमाल पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में NCB कार्यालय स्थापित करने जैसे कदमों को भी नशे के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

तरुण चुग ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की समस्याओं का समाधान, औद्योगिक विकास और प्रदेश की वित्तीय स्थिति में सुधार भी भाजपा की प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब का विकास तभी गति पकड़ेगा जब प्रदेश का युवा नशे से मुक्त होकर शिक्षा, रोजगार, खेल और उद्यमिता के अवसरों से जुड़ेगा।

तरुण चुग ने कहा कि 31 दिसंबर 2029 केवल एक तारीख नहीं, बल्कि पंजाब को चिट्टे के कारोबार से मुक्त करने का भाजपा का स्पष्ट संकल्प है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स पीड़ित परिवारों का दर्द भाजपा के लिए केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि कार्रवाई का संकल्प है। पंजाब की माताओं, बहनों और युवाओं के साथ मिलकर भाजपा नशे के खिलाफ इस लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाएगी और पंजाब की युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!