Edited By Priyanka rana,Updated: 24 Sep, 2018 12:58 PM
रामदरबार फेज-2 में कमरा खाली करवाने के विवाद में गोली लगने से घायल हुए बंटी ने रविवार को इलाज के दौरान जी.एम.सी.एच. 32 में दम तोड़ दिया
चंडीगढ़(सुशील) : रामदरबार फेज-2 में कमरा खाली करवाने के विवाद में गोली लगने से घायल हुए बंटी ने रविवार को इलाज के दौरान जी.एम.सी.एच. 32 में दम तोड़ दिया। अब पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है। हालांकि सैक्टर-31 थाना पुलिस गोली मारने वाले रामकुमार, मुन्ना और गौरव को तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं सकी। पुलिस सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपेगी।
किराए के 3 हजार नहीं देने पर मारी थी गोली :
यू.पी. निवासी बंटी अपने दोस्त रामकुमार, मुन्ना और गौरव के साथ रामदरबार फेज-2 में मकान नंबर 404 में किराये पर रहता था। कुछ दिन पहले बंटी गांव से पत्नी बबीता को चंडीगढ़ लेकर आया था।
बंटी ने अपने तीनों रूममेट को कमरा खाली करने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। उल्टा तीनों ही उसे कमरा खाली करने और किराये के तीन हजार रुपए देने को कहने लगे। बंटी ने हल्लोमाजरा में कमरा ले लिया। 20 सितम्बर को किराये को लेकर रामकुमार, मुन्ना और गौरव बंटी की गर्दन में गोली मारकर फरार हो गए थे। उसकी पत्नी उसे ऑटो से जी.एम.सी.एच. 32 में लेकर गई थी।