Edited By Priyanka rana,Updated: 24 Jan, 2019 12:48 PM
देर रात शिवालिक विहार 2 में हाईकोर्ट के रिटायर्ड कर्मचारी की मंगलवार को तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई।
नयागांव(मुनीष) : देर रात शिवालिक विहार 2 में हाईकोर्ट के रिटायर्ड कर्मचारी की मंगलवार को तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला कि कितने की लूट हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे डी.एस.पी. अमरोज सिंह समेत एस.एच.ओ. सुमित मोर ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरैंसिक टीम को बुलाकर जांच की।
पुलिस ने एरिया का मोबाईल डाटा भी उठाया गया, जिन लोगों के मोबाइल की लोकेशन आ रही है। पुलिस की उनसे पूछताछ कर रही है। इसी के साथ पुलिस मकान के आसपास रहने वाले लोगों और काम कर रही लेबर से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को आसपास के मकानों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों से भी कुछ नहीं मिला है। राजकुमार रिटायरमैंट के बाद घर में बेटे के साथ रहता था। आसपास के लोगों के अनुसार वह मिलनसार था। मर्डर के बाद आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत है।
रिटायरमैंट के पैसे पर तो नहीं नजर :
पुलिस के अनुसार 2 साल पहले ही हाईकोर्ट से राजकुमार रिटायर हुआ था। वह घर में ही रहता था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं रिटायरमैंट के बाद जो पैसा उसे मिला है, उस पर किसी की नजर तो नहीं थी।
नजदीकी हो सकता है :
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि वह रसोई में गया तो हो सकता है कि कोई नजदीकी घर पर आया हो और वह चाय या कुछ और लेने गया हो, लेकिन इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है। पुलिस मृतक के बेटे इंद्रजीत से भी पूछताछ कर रही है।