पत्नी से झगड़े के बाद पति ने लगाया फंदा, मौत

Edited By Priyanka rana,Updated: 24 Mar, 2019 11:00 AM

death

कैंबवाला मेंं 27 वर्षीय युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद पंखे से फंदा लगा लिया।

चंडीगढ़(सुशील) : कैंबवाला मेंं 27 वर्षीय युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद पंखे से फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने खिड़की से कमरे में देखा तो युवक ने फंदा लगा रखा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और सैक्टर-16 जनरल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान कैंबवाला निवासी सुनील के रूप में हुई। सुनील सैक्टर-34 स्थित मोबाइल कंपनी के शोरूम में काम करता था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। सुनील शराब पीने का आदी था। शुक्रवार रात सुनील ने पत्नी से झगड़ा किया था। झगड़ा होने से पत्नी दूसरे कमरे में सो गई। सुबह देखा तो पति ने फंदा लगा रखा था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!