रविवार का कफ्र्यू खत्म, सुबह 5 से 9 बजे और शाम 6 से 8 बजे तक ही खुली रहेगी सुखना लेक

Edited By ashwani,Updated: 19 Jun, 2021 12:44 AM

decision was taken due to less corona cases

कोरोना के केस कम होने के चलते लिया फैसला

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): कोरोना के खतरे को देखते हुए पिछले कई हफ्तों में रविवार को लगाए जा रहे कफ्र्यू को अब हटा दिया गया है। चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने शुक्रवार को कफ्र्यू हटाने का फैसला लिया। इसके साथ ही अब शहर में सिर्फ रात्रि कफ्र्यू की सख्तियां लागू रहेंगी।
प्रशासक की मंजूरी के बाद उनके सलाहकार मनोज परिदा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में रविवार को सुखना लेक के 
खुलने के समय में भी बदलाव किए गए हैं।

 


रविवार को सुखना लेक सुबह 5 बजे से 9 बजे तक और शाम को 6 बजे से 8 बजे तक ही खुली रहेगी। बाकी समय सुखना लेक पर किसी के भी जाने पर प्रतिबंध रहेगा।


10.30 से सुबह 5 बजे तक रात्रि कफ्र्यू 
शहर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए अब लगभग सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया गया है। हालांकि अभी सिनेमा हॉल, रॉक गार्डन और थिएटर बंद रहेंगे। प्रशासन ने शादी समारोह, अंतिम संस्कार व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोगों की संख्या को भी अभी बढ़ाने से इन्कार किया है।


वर्तमान में ये संख्या 30 है। प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि शहर में रोजाना 10.30 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कफ्र्यू रहेगा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति के बाहर निकलने पर रोक रहेगी। कफ्र्यू के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 51 से 60 और आई.पी.सी. की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सदर बाजार मार्कीट कमेटी के प्रधान नरिंदर सिंह ने प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि रविवार के दिन दुकानें बंद होने के चलते दुकानदारों को नुक्सान झेलना पड़ रहा था, जिसके चलते उनके लिए राहत की खबर आई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!