Edited By Priyanka rana,Updated: 09 Aug, 2019 09:38 AM
पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टाफ (पूसा) के चुनावों में दीपक कौशिक ग्रुप सातवीं बार जीत गया।
चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टाफ (पूसा) के चुनावों में दीपक कौशिक ग्रुप सातवीं बार जीत गया। चुनावों में कौशिक ग्रुप ने सचिव पद को छोड़कर सभी पदों पर शानदार जीत हासिल की। दीपक कौशिक ग्रुप से अध्यक्ष पद पर खड़े दीपक कौशिक ने 639 वोट हासिल कर 460 वोटों से जीत हासिल की। जबकि इंडीपैंडैंट तौर पर खड़े संदीप भूटानी 179 वोट ही हासिल कर पाए।
वहीं कौशिक ग्रुप से सीनियर उपाध्यक्ष हनी ठाकुर ने 529 वोट हासिल कर 272 वोटों से जीत हासिल की। जबकि उमेश सिंह ठाकुर को 257 वोट ही पड़े। सचिव पद पर इंडीपैंडैंट उम्मीदवार डॉ. आकाश खोसला ने जीत हासिल की। दीपक कौशिक ग्रुप 2012 से लगातार चुनाव जीत रहा है। हालांकि 2016 में रविंद्र मोहन त्रिखा ग्रुप चुनाव जीता था। चुनावों में कुल वोट 1022 थी, जिसमें से 835 वोट पोल हुए।
कांस्टीच्यूएंसी चुनाव निर्विरोध जीत चुके :
ऑफिस कांस्टीच्यूएंसी, सुपरिंटैंडैंट, असिस्टैंट कांस्टीच्यूएंसी व क्लर्क कांस्टीच्यूएंसी के पद पर दीपक कौशिक ग्रुप पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत गया है।
यह है पैनल पूसा के चुनावों का
पद कौशिक ग्रुप इंडीपैंडैंट उम्मीदवार
अध्यक्ष दीपक कौशिक (639) संदीप भूटानी(179)
सीनियर उपाध्यक्ष हनी ठाकुर(529) उमेश कुमार सेठी(257)
उपाध्यक्ष दीपक शर्मा(अनअपोज्ड)
महासचिव बलजिंद्र सिंह(364) विपुल बतरा (363)
सचिव मंजीत सिंह(394) डा. आकाश (411)
वित्त सचिव चांद कुमार शर्मा (530) संदीप ग्रोवर(269)
पब्लिसिटी सचिव राजकुमार(564) हरि कृष्ण (226)