Edited By Priyanka rana,Updated: 18 Jul, 2019 01:02 PM
नयागांव में डेगू का लारवा ज्यादा होने के चलते बुधवार को सिविल सर्जन मंजीत की ओर से दौरा किया गया।
नयागांव(मुनीष) : नयागांव में डेगू का लारवा ज्यादा होने के चलते बुधवार को सिविल सर्जन मंजीत की ओर से दौरा किया गया। उनके साथ डेंगू मलेरिया अधिकारी डॉ. शलिंद्र कौर, एस.एम.ओ. कुलजीत, स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर जसपाल सिंह, बहादुर सिंह, स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर काऊंसिल की टीम भी मौजूद रही।
सिविल सर्जन की ओर से करौरां मार्ग व शिवालिक विहार में जाकर निरीक्षण किया गया। सिविल सर्जन ने नगर में डोर टू डोर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान 20 घरों में डेगू का लारवा मिला। सिविल सर्जन ने इस पर हैरानी जताई। मौके पर टीम ने लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग व नगर काऊंसिल के सैनीटेशन इंस्पैक्टर विरेंद्र सिंह की ओर से 5 घरों का 200 रुपए के हिसाब से चालान काटा गया।
वहीं चेतावनी दी गई कि दोबारा अगर इन घरों में लारवा मिला तो उनका 500 रुपए का चालान किया जाएगा। सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को नगर में स्लम एरिया में कैंप लगाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने की हिदायत दी।