धवन हुए ‘आप’ के

Edited By bhavita joshi,Updated: 19 Nov, 2018 09:41 AM

dhawan happened  aap

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने रविवार को भाजपा का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया।

चंडीगढ़(राय): पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने रविवार को भाजपा का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया। धवन के आवास पर आयोजित समारोह में संगरूर से ‘आप’ के सांसद भगवंत मान ने धवन को आप की टोपी पहनाकर ‘आप’ में शामिल किया। मान ने कहा कि धवन के आने से हमारा परिवार मजबूत हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक गंदगी को खत्म करने के लिए झाड़ू उठाया है। झाड़ू में हरमोहन धवन के रूप में एक और तिल्ला मिल गया है।

चंडीगढ़ के इतिहास में नया मोड़ आया: धवन 
धवन ने कहा कि चंडीगढ़ के इतिहास में एक नया मोड़ आया है। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक गुरु पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर थे। वे कहा करते थे कि जब विपक्ष में रहो तो संघर्ष कर के गरीबों को न्याय दिलाओ। इसमें हम खरे उतरे हैं। सत्ता में आने पर कलम की ताकत से लोगों की सेवा करो। 

मोदी से दोगुनी बड़ी रैली करेंगे : दुर्गेश पाठक
आप के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश पाठक ने कहा कि ऐसे तेवर से काम कीजिए कि सभी राजनीतिक पाॢटयों की जमीन खिसक जाए। धवन के आने से पार्टी मजबूत हुई है।  चंडीगढ़ लोकसभा का चुनाव जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने मुझे बुलाया। उन्होंने कहा कि अरविंद ने पूरी ताकत से चुनाव लडऩे की बात कही है। चंडीगढ़ में जनवरी में बड़ी रैली होगी। दिसम्बर में पी.एम. मोदी आने वाले हैं। जनवरी में मोदी से दोगुनी बड़ी रैली चंडीगढ़ में करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!