MLA सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे की शादी में गिफ्ट में मिला डायमंड नेकलैस चोरी

Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Nov, 2019 10:31 AM

diamond necklace stolen

पंजाब के एम.एल.ए. सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे की शादी में गिफ्ट में मिला डायमंड नेकलैस बॉक्स के अंदर से चोरी हो गया।

चंडीगढ़(सुशील) : पंजाब के एम.एल.ए. सुखपाल सिंह खैहरा के बेटे की शादी में गिफ्ट में मिला डायमंड नेकलैस बॉक्स के अंदर से चोरी हो गया। बाक्स के अंदर दो डायमंड ईयररिंग ही मिले। सुखपाल सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। उन्होंने चोरी करने का शक उनके साथ कई साल से काम करने वालों पर जताया है। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने एम.एल.ए. सुखपाल सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। 

ड्राइवर सीट के नीचे मिला खुला बॉक्स :
एम.एल.ए. सुखपाल सिंह खैहरा ने पुलिस को दी शिकायत वह अपने परिवार के साथ सैक्टर-5 स्थित कोठी में परिवार के साथ रहते हैं। 10 नवम्बर, 2019 को उनके बेटे वकील महताब सिंह की शादी का समारोह नाभा-पटियाला रोड स्थित लक्ष्मी रिजोर्ट में आयोजित किया गया था। 

शादी में गिफ्ट और शगुन लेने की जिम्मेदारी पी.ए. मनीष की लगाई हुई थी। उन्होंने शादी में बॉक्स में मिला एक गिफ्ट पी.ए. मनीष को संभालने के लिए दिया था। पी.ए. ने यह गिफ्ट आगे पी.एस.ओ. पंजाब पुलिस के हैड कांस्टेबल ओंकार सिंह के हवाले कर संभालने के लिए कहा। उसी दिन शाम करीब छह बजे पटियाला से सभी लोग चंडीगढ़ पहुंच गए। 

उन्होंने सारे गिफ्ट कोठी में रख दिए। पी.ए. मनीष को नैकलैस वाला बॉक्स इनोवा गाड़ी में ड्राइवर सीट के नीचे खुला हुआ मिला। बॉक्स की चेन खुली हुई थी और उसके अंदर से नेकलैस गायब था। सिर्फ दो डायमंड ईयररिंग ही मिले थे। पी.ए. मनीष ने नेकलैस गायब होने की जानकारी उन्हें दी। 

गाड़ी में सिर्फ ड्राइवर और पी.ए. का दोस्त था :
पटियाला से चंडीगढ़ आने वाली इनोवा में सिर्फ ड्राइवर हैड कांस्टेबल हरिंद्र सिंह और पी.ए. मनीष का दोस्त पवन कुमार आया था। सुखपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पहले अपने स्तर पर जांच की। 

उनके साथ कई साल से काम करने वाले स्टाफ को समझाने की कोशिश की लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की शिकायत मिलते ही अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!