हिसार घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

Edited By Ajesh K Dharwal,Updated: 18 May, 2021 07:55 PM

direct target on chief minister

भुक्कल, खटक, बतरा और आफताब ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब विधानसभा में आंसू दिखाने वाले मुख्यमंत्री 2 दिन से खामोश क्यों : भुक्कल

चंडीगढ़,  (बंसल): पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल ने कहा है कि हिसार घटनाक्रम के 2 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का मौन रहना दर्शाता है कि महिलाओं के सम्मान को लेकर वे कितने असंवेदनशील हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल, विधायक शकुंतला खटक, कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप भारत भूषण बतरा एवं आफताब अहमद ने हिसार की घटना के बाद मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए।

भुक्कल ने कहा कि पूर्व में महिला विधायकों द्वारा सांकेतिक रूप से ट्रैक्टर खींचा गया तो मुख्यमंत्री विधानसभा में घडिय़ाली आंसू दिखाकर फोटो ङ्क्षखचवाते नजर आए। उनके सलाहकारों ने प्रकरण को जबरदस्त प्रचारित भी किया कि कितने भावुक हैं मुख्यमंत्री। अब मुख्यमंत्री बताएं कि उनके इशारे पर महिलाओं के सिर फोड़े गए, आंसू गैस के गोले छोड़े और 2 दिन बाद भी आप मौन धारण किए हुए हैं। अब वह आंसू कहां हैं? राजनीति करने का कोई मौका नहीं छोडऩे वाले मुख्यमंत्री महामारी के दौर में भी उद्घाटन के नाम पर भीड़ इक_ी कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं।

 


‘घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पर : खटक’
शकुंतला खटक ने कहा कि जब वे सांकेतिक रूप से ट्रैक्टर खींच रहे थे तो मुख्यमंत्री खूब भावुक होकर दिखा रहे थे। महिला आयोग ने नेता प्रतिपक्ष को नोटिस भी जारी कर दिया था। अब हिसार में जो हुआ वह पूरा देश देख रहा है, न मुख्यमंत्री रो रहे हैं और न आयोग कोई नोटिस दे रहा है, आखिर यह दोहरा चरित्र क्यों? बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार दिनदिहाड़े बेटियों पर लाठीचार्ज कर रही है और सब खामोश हैं। पूरे घटना की नैतिक जिम्मेदारी सीधे मुख्यमंत्री पर है, भले ही वे मामले में अब लीपापोती कर रहे हो।


‘महामारी के दौर में राजनीति करना ठीक नहीं : बतरा’
भारत भूषण बतरा का कहना है कि महामारी के इस दौर में भी मुख्यमंत्री का राजनीति करना ठीक नहीं। हिसार में उनके इशारे पर महिलाओं पर ताबड़तोड़ लाठीचार्ज हुआ और 2 दिन बाद भी खामोश रहना उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। हिसार की घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। महामारी की वजह से पहले ही प्रदेश पूरी तरह त्रस्त है, ऐसे समय में मुख्यमंत्री के इशारे पर महिलाओं पर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। 


‘मुख्यमंत्री को देना चाहिए स्पष्टीकरण : आफताब’
आफताब अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री को पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। हिसार की घटना पर मुख्यमंत्री सबसे पहले खेद प्रकट करें और जिन अधिकारियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े, बर्बरता से लाठीचार्ज किया, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!