Edited By Priyanka rana,Updated: 04 Aug, 2019 10:10 AM
फेज-11 डिस्को में रविवार तड़के 4 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब वहां गोली चली।
मोहाली(कुलदीप) : फेज-11 डिस्को में रविवार तड़के 4 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब वहां गोली चली। बताया जा रहा है कि यह गोली फेज-11 स्थित वाकिंग स्ट्रीट डिस्को क्लब के बाहर चली है जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सिक्योरिटी में तैनात कर्मी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक का नाम सुखविन्द्र सिंह बताया जाता है जो कि जलालाबाद का रहने वाला था और यहां सी.एम. सिक्योरिटी में तैनात था।
जानकारी के मुताबिक गोली रविवार तड़के 4 बजे के करीब चली। बताया जा रहा है कि रात को डिस्को कल्ब के अंदर पहले लड़ाई हुई थी जिसके बाद क्लब के बाहर एक व्यक्ति ने सुखविन्दर सिंह पर गोली चला दी। इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान साहिल के रूप में हुई है। जो कि घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच करनी शुरू कर दी है।