रात 12 बजे के बाद खुले डिस्को क्लब, 3 गिरफ्तार
Edited By pooja verma,Updated: 27 Aug, 2019 11:53 AM
रविवार देर रात जीरकपुर पुलिस ने शहरी क्षेत्र के कई डिस्को क्लबों में छापेमारी की।
जीरकपुर (गुरप्रीत): रविवार देर रात जीरकपुर पुलिस ने शहरी क्षेत्र के कई डिस्को क्लबों में छापेमारी की। रात 12 बजे के बाद हाई साउंड पर डी.जे. चलाने और शराब सर्व करने वाले डिस्को संचालकों पर जीरकपुर पुलिस ने कार्रवाई की। इनमें हूप हाईवे, जंकयार्ड, अलमास, पिट ब्रियू व हिप्नोटिक्स डिस्को क्लब शामिल हैं।
पुलिस ने अशोक, दीपक शर्मा, अनुपम व हैप्पी बराड़ के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया। जबकि 1 अभी फरार चल रहा है। आरोपी जीरकपुर के ही रहने वाले हैं। ए.एस.आई. पवन कुमार ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 188 आई.पी.सी. व 3, 4 व 6 नॉइज पॉल्यूशन रैगुलेशन एक्ट 2000 के अंतर्गत केस दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया है, जबकि हैप्पी बराड़ अभी फरार चल रहा है।