निर्भया फंड से तैयार किया डी.एन.ए. एनालिसिस सैंटर, ज्यादा से ज्यादा एक माह में मिलेगी रिपोर्ट

Edited By pooja verma,Updated: 24 Dec, 2019 11:30 AM

dna prepared from nirbhaya fund analysis center

सैक्टर-36 स्थित सी.एफ.एस.एल. (सैंट्रल फॉरैंसिक साइंस लैबोरेटरी) में सोमवार को डी.एन.ए .एनालिसिस सैंटर का शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय द्वारा किया गया।

चंडीगढ़ (संदीप): सैक्टर-36 स्थित सी.एफ.एस.एल. (सैंट्रल फॉरैंसिक साइंस लैबोरेटरी) में सोमवार को डी.एन.ए .एनालिसिस सैंटर का शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय द्वारा किया गया। नित्यानंद रॉय ने कहा कि सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को अपने यहां इस तरह की सुविधाओं की स्थापना करनी चाहिए जिससे कि उनके एरिया में लंबित फॉरैंसिक मामलों के निपटान में तेजी लाई जा सके। 

 

उन्होंने अनुरोध किया कि सभी को चाहिए कि वे महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त न करें और ऐसे मामलों में जल्द से जल्द न्याय दिलवाए जाने की दिशा में प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि बी.पी.आर.डी. द्वारा फॉरैंसिक सबूत एकत्र करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके तहत अभी तक 6000 से अधिक कर्मियों को इस काम में निपुण किया जा चुका है। 

 

पहली ऐसी लैबोरेटरी:  खेर
सासंद किरण खैर ने बताया कि  चंडीगढ़ की सी.एफ.एस.एल. पहली ऐसी लैबोरेटरी है, जिसमें डी.एन.ए .एनालिसस सैंटर का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्भया फंड से 99.76 करोड़ रुपए लगाकर इस डी.एन.ए. एनालिसस सैंटर को तैयार किया गया है।

 

पहले 160, अब साल में 2000 केस निपटेंगे
सी.एफ.एस.एल. के डायरैक्टर डा. एस.के. जैन ने बताया कि सी.एफ.एस.एल. में शुरू किए गए डी.एन.ए. एनालिसिस सैंटर की चार यूनिट हैं। नए डी.एन.ए. एनालिसस सैंटर की मदद से अब साल भर में डी.एन.ए. से संबंधित 2000 केसों का निपटान किया जा सकेगा, जबकि इससे पहले यहां साल में केवल 160 केसों का निपटारा किया जा सकता था। इस सैंटर के शुरू किए जाने से अब ज्यादा से ज्यादा एक माह में डी.एन.ए. रिपोर्ट मुहैया करवाई जा सकेगी, जिसमें पहले कई माह का समय लग जाता था। 

 

इस सैंटर में 140 विशेषज्ञों को लगाया गया है। सैंटर के शुरू किए जाने से महिलाओं और बच्चों के साथ किए जाने वाले दुराचार से संबंधित मामलों में डी.एन.ए. व अन्य जरूरी साक्ष्यों की रिपोर्ट कम से कम समय में तैयार की जा सकेगी जिससे पीड़ित को कम समय में न्याय मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सैंटर में बेहद आधुनिक उपकरणों को संजोया गया है, जिससे की बेहतरीन रिपोर्ट कम समय में तैयार की जा सके।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!