डॉग बाइट: कुत्तों की बढ़ती संख्या शहरवासियों के लिए बनी सिरदर्द, दो और हुए शिकार

Edited By ,Updated: 30 Jul, 2016 01:18 PM

dog bite a growing number of dogs remains a headache for residents

दिन-प्रतिदिन शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या शहर के लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है।

पंचकूला (संजय):  दिन-प्रतिदिन शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या शहर के लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। शुक्रवार को पंचकूला में डॉग बाइट के दो मामले सामने आए, जिन्हें इलाज के लिए पंचकूला के सामान्य अस्पताल में  इलाज के बाद छुट्टी दे दी। सैक्टर-4 में रामकुमार डॉग बाइट का शिकार हो गया, उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भर्ती करवाया गया और दूसरा मामला भी पंचकूला के सैक्टर-6 का है, जहां के निवासी लोकिन्द्र कश्यप को कुत्ते ने काट लिया। वहीं सामान्य अस्पताल में सांप के काटने के भी शुक्रवार को तीन मामले आए हैं। पंचकूला में बढ़ रही कुत्तों की संख्या पर पता नहीं कब नगर निगम लगाम कसेगा, उससे पहले आए दिन लोग डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं। नगर निगम के वार्डों के पार्षद से लेकर लोग लगातार कुत्तों की बढ़ती संख्या पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन नगर निगम ने बनाई रणनीति निगम को ही पसंद नहीं है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!