डी.जी.पी. सिंघल पर गिरी जाट आंदोलन की गाज, डॉ. के.पी. सिंह होंगे हरियाणा के नए डी.जी.पी.

Edited By ,Updated: 12 Apr, 2016 11:29 PM

dr kp singh will be the new dgp of haryana

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हरियाणा में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और तोडफ़ोड़ की गाज आखिर पुलिस के आला अधिकारियों पर गिर ही गई।

 चंडीगढ़, (ब्यूरो): जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हरियाणा में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और तोडफ़ोड़ की गाज आखिर पुलिस के आला अधिकारियों पर गिर ही गई। हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात डी.जी.पी. यशपाल सिंघल और ए.डी.जी.पी. सी.आई.डी. शत्रुजीत सिंह कपूर को उनके पदों से हटा दिया। अब तक डी.जी.पी. (क्राइम) रहे डा. के.पी. सिंह हरियाणा के नए पुलिस प्रमुख होंगे। 

मौजूदा डी.जी.पी. यशपाल सिंघल को के. सेल्वराज की जगह डी.जी. (जेल) लगाया गया है। वहीं, शत्रुजीत सिंह कपूर को ए.डी.जी.पी. (सी.आई.डी.) से हटाकर ए.डी.जी.पी. (क्राइम) लगाया गया है। इसके अलावा हिसार रेंज के आई.जी. अनिल कुमार राव को आई.जी. (सी.आई.डी.) बनाया गया है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!