रात को पी थी शराब, सुबह छत से गिरकर युवक की मौत
Edited By pooja verma,Updated: 23 Jan, 2020 11:12 AM
सैक्टर-33 स्थित मकान की छत से बुधवार सुबह 26 वर्षीय युवक गिर गया। युवक को जमीन पर गिरा देख साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर-33 स्थित मकान की छत से बुधवार सुबह 26 वर्षीय युवक गिर गया। युवक को जमीन पर गिरा देख साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. और सैक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शुभम (26) के रूप में हुई।
सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। प्राथमिक जांच में पता चला कि शुभम ने मकान की छत पर रात को शराब पी थी। करीब सुबह पांच बजे उठा तो अचानक वह छत से नीचे गिर गया। शुभम टिफिन सप्लाई का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं। सैक्टर 34 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।