नशे में धुत्त हैड कांस्टेबल ने आधी रात को रोके रखी महिला अधिकारी, सस्पैंड

Edited By pooja verma,Updated: 27 Aug, 2018 11:38 AM

drunken head constable stopped women at midnight suspand

रक्षाबंधन के त्यौहार पर घर जा रही चंडीगढ़ में बतौर गैजटेड ऑफिसर तैनात महिला अधिकारी को ऊना में आधी रात को एक घंटे तक शराब के नशे में चूर एक पुलिस कर्मी परेशान करता रहा और ऑफिसर महिला सहित उसका परिवार मदद के लिए ऊना से लेकर शिमला तक फोन बजाते रहे,...

ऊना/चंडीगढ़ (विशाल): रक्षाबंधन के त्यौहार पर घर जा रही चंडीगढ़ में बतौर गैजटेड ऑफिसर तैनात महिला अधिकारी को ऊना में आधी रात को एक घंटे तक शराब के नशे में चूर एक पुलिस कर्मी परेशान करता रहा और ऑफिसर महिला सहित उसका परिवार मदद के लिए ऊना से लेकर शिमला तक 

 

फोन बजाते रहे, लेकिन बावजूद इसके उनको मदद मिलने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। महिला अधिकारी ने कंट्रोल रूम सहित हैल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। 

 

रात के 2 बजे ऊना के पूर्व एस.पी. संजीव गांधी से महिला ने संपर्क किया तो बात ऊना के एस.पी. दिवाकर शर्मा तक पहुंचाई गई, जिसके बाद एस.पी. दिवाकर शर्मा ने तुरंत एक्शन में आते हुए स्वयं कार ड्राइव की और मौके पर पहुंचे। 

 

आरोपी पुलिस कर्मी को मैडीकल के लिए भेज दिया और तत्काल प्रभाव से उसको सस्पैंड करते हुए उसको पुलिस लाइन झलेड़ा भेज दिया गया है, जबकि एस.एच.ओ. ऊना और चौकी इंचार्ज मैहतपुर को कारण बताओ नोटिस थमा दिए हैं। महिला अधिकारी की शिकायत पर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 

 

रंगीन मिजाजी से कर रहा था बात 
कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां निवासी चंडीगढ़ में गैजटेड अधिकारी तैनात रेणुका बहल कार ड्राइव करती हुई चंडीगढ़ से नगरोटा जा रही थी। कार में उनके पति महेंद्र बहल, बच्चे और भाई सवार थे। रात को लगभग एक बजे मैहतपुर के पास पुलिस कर्मी ने उनकी कार को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद 

 

महिला अधिकारी से लाइसैंस लेकर पुलिस कर्मी टहलने लगा। रेणुका का आरोप है कि शराब के नशे में धुत्त हैड कांस्टेबल उसके साथ रंगीन मिजाजी से बात कर रहा था। पुलिस कर्मी उन्हें जाने देने को तैयार नहीं था, जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन फोन नहीं मिल पाया। बाद में शिमला 

 

हैडक्वार्टर में हैल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया, जहां से मिले संपर्क नंबर पर फोन मिलाया, तब भी मदद नहीं मिली। बाद में पूर्व एस.पी. संजीव गांधी को रात लगभग पौने 2 बजे महिला ने फोन मिलाया और गांधी ने मदद के लिए सभी जगह फोन घुमाए और महिला को एस.पी. ऊना दिवाकर शर्मा का मोबाइल नंबर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!