Edited By Priyanka rana,Updated: 29 Jan, 2020 11:19 AM
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चंडीगढ़ पुलिस के डी.एस.पी. गुरमुख सिंह कमान सभालेंगे।
चंडीगढ़(सुशील) : दिल्ली विधानसभा चुनाव में चंडीगढ़ पुलिस के डी.एस.पी. गुरमुख सिंह कमान सभालेंगे। चंडीगढ़ पुलिस के आला अफसरों ने डी.एस.पी. गुरमुख सिंह के नेतृत्व में आई.आर.बी. जवानों की बटालियन दिल्ली भेजने के आदेश जारी किए हैं।
आई.आर.बी. की बटालियन आठ फरवरी को होने वाली विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक करवाएगी। डी.एस.पी. गुरमुख सिंह के साथ इंस्पैक्टर मलकीत सिंह, इंस्पैक्टर सुखदेव शर्मा, इंस्पैक्टर दीदार सिंह के अलावा आई.आर.बी. के 290 जवान ड्यूटी पर जाएंगे।