चाची से अवैध संबंधों के चलते पत्नी की पीट-पीट कर हत्या

Edited By bhavita joshi,Updated: 26 Sep, 2018 10:04 AM

due to illegal relations with aunt wife beat her

गांव झंझेड़ी में विवाहित एक महिला को उसके पति ने इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई।

खरड़(रणबीर): गांव झंझेड़ी में विवाहित एक महिला को उसके पति ने इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई। आरोपी पति के उसकी चाची से अवैध संबंध थे, जो विवाद की वजह थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति समेत उसकी चाची के खिलाफ धारा 302 और 120-बी  के तहत मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव धनौड़ा थाना मुल्लांपुर निवासी मृतका के भाई मनदीप सिंह के मुताबिक उसकी तीन बहनों में से सबसे बड़ी बहन रेखा रानी (30)की शादी करीब 14-15 साल पहले झंझेड़ी निवासी महावीर सिंह से हुई थी। दोनों के 2 बेटियां व 1 बेटा है।

पड़ोसी ने बताया, बहन को जीजा ने बुरी तरह पीटा
मृतका के भाई मनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को उसे गांव झंझेड़ी निवासी उसकी बहन के ससुराल के एक पड़ौसी का फोन आया। उसने बताया कि उसकी बहन की उसके जीजा ने मारपीट की है, जिसे नाजुक हालत में वह अस्पताल ले जा रहे हैं। यह सुनकर मनदीप सिंह जैसे ही खरड़ सिविल अस्पताल पहुंचा तो उसके वहां पहुंचने से पहले ही उसकी बहन की मौत हो चुकी थी।

बेटी ने बताया, पिता ने मां को पहले पीटा बाद में गला घोंट दिया
मनदीप के अनुसार उसकी बहन के गले व छाती पर नीले निशान थे। उसकी भांजी अंजलि ने बताया कि उसके पिता महावीर सिंह ने उसकी मां को गालियां निकालते हुए उसकी छाती में घूंसे मारे व बाद में गला दबा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसका पता चलते ही उनके पड़़ौसी उसकी दादी के साथ उसे अस्पताल ले गए।

जीजा को कई बार समझाया पर फायदा नहीं हुआ
मनदीप सिंह ने बताया कि उसकी बहन रेखा ने उन्हें पहले कई बार बताया था कि महावीर सिंह के उसकी चाची से अवैध संबध हैं, न केवल उसकी बहन रेखा बल्कि उन्होंने खुद कई बार अपने जीजा को समझाया था, लेकिन इस बात का उस पर कोई असर नहीं हुआ। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!