कजौली वाटर वर्कर्स में काम के चलते 18 व 19 को वाटर सप्लाई होगी प्रभावित

Edited By bhavita joshi,Updated: 17 Feb, 2019 09:52 AM

due to work in kajauli water workers water supply will be affected

चंडीगढ़ के लिए कजौली वाटर वर्कर्स के फेज 5 व 6 से अतिरिक्त पानी लाने के लिए कजौली में टेक ऑफ प्वाइंट पर इन्टंपिंग का कार्य चल रहा है व 20 फरवरी को इसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे।

चंडीगढ़ (राय): चंडीगढ़ के लिए कजौली वाटर वर्कर्स के फेज 5 व 6 से अतिरिक्त पानी लाने के लिए कजौली में टेक ऑफ प्वाइंट पर इन्टंपिंग का कार्य चल रहा है व 20 फरवरी को इसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे। इसके चलते 18 और 19 फरवरी को चंडीगढ़ से कजौली के लिए कच्चे पानी की पम्पिंग नहीं होगी व शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।

यह रहेगा सप्लाई का शैड्यूल
-18 फरवरी(सोमवार)-सुबह: 4 से 8 बजे तक सामान्य पानी की आपूर्ति
- शाम: 6.30 से 8.30 बजे तक प्रत्यक्ष जल आपूर्ति (केवल टैंकरों के माध्यम से)
-19 फरवरी (मंगलवार)-सुबह: 4 से 8 बजे तक कम दबाव पर पानी की आपूर्ति
-शाम: 6.30 से 8.30 तक कम दबाव पर पानी की आपूर्ति होगी।

फ्री वाटर टैंक मंगवाने के लिए यहां करें डायल
निगम ने टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति करने की पर्याप्त व्यवस्था की है। लोग निम्नलिखित फोन नंबरों पर संपर्क कर टैंकर मंगवा सकते हैं। निगम यह व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध करवा रहा है। सैक्टर-15 से 18, 21, 22, 23, 24, 1 से 12, 14, खुड्डा लाहौरा, धनास कालोनी के लिए निगम अधिकारी विजय कुमार प्रेमी (9872511245), जगदीश सिंह (9872511337), यशपाल शर्मा (9872511351), विनोद कुमार (9872511349), बिरजेंद्र प्रताप सिंह (6239156267), दिलदीप सिंह(9872511140), गुरप्रीत सिंह (9501491122) से संपर्क किया जा सकता है। 

इस क्षेत्र के लिए लैंड लाइन नंबर 2540200 रहेगा। इसके अतिरिक्त सैक्टर-31, 19, 27, 31, औद्योगिक एरिया, रामदरबार, हल्लोमाजरा, कालोनी नंबर 4 के लिए टैंकरों से पानी की आपूर्ति के लिए सुरेश कुमार गिल (9872511258), राजिंद्र सिंह (9872511338), राकेश परदेसी (9872511235), अशोक कटारिया (814884161), प्रभदीप सिंह (9463367989), जसकरन (9465404269) से संपर्क किया जा सकता है। इस क्षेत्र के लिए लैंड लाइन नंबर 2760111 है। सैक्टर-32, 20, 33 से 36 के लिए सुरेश कुमार गिल (9872511258), योगेश अग्रवाल (9872511336), पी.पी. सिंह (9872511341), अजय मलिक (8168312760), परमिंद्र सिंह (9878014026), विश्वजीत (8059201722) से संपर्क किया जा सकता है व लैंडलाइन नंबर 2602632 पर भी संपर्क किया जा सकता है। 

सैक्टर-39, 37, 38, 39, 40, डड्डूमाजरा कालोनी और गांव, मलोया कालोनी और गांव के लिए विजय कुमार प्रेमी (9872511245), संजीव चौहान (9872511359), गौरव पाल (9872511339), सिमरनदीप सिंह (8699931339), आशुतोष (9988007917), गुरचरण सिंह (9872511356) के अतिरिक्त लैंड लाइन 2643139 पर भी टैंकर के लिए अनुरोध किया जा सकता है।

 सैक्टर-51, 41 से 56, 63 के लिए सुरेश कुमार गिल (9872511258), राजबीर सिंह (9872511352), यशपाल गुप्ता (9872511249), पराग (9812793309), कुलविंद्र (9988165533), सर्वजीत (8872411211) के अतिरिक्त लैंड लाइन नंबर 2620683 पर भी इस क्षेत्र के लोग संपर्क कर सकते हैं। मौलीजागरां, 28 से 30 के लिए आई.डी. शर्मा (9872511231), अमित शर्मा (9872511238), प्रभजोत सिंह (9872511353), जतिंद्र वालिया (8630676939), हरमिंद्र सिंह (9872511241), अनुराग यादव (7007271864) व लैंड लाइन नंबर 2738082 पर संपर्क किया जा सकता है।

 मनीमाजरा, बापूधाम कालोनी, सैक्टर-26 के लिए आई.डी. शर्मा (9872511231), जोङ्क्षगद्र कुमार (9872511350), अंग्रेज सिंह (9872511366), सुखविंद्र सिंह (9855091536), बलदेव दास, (9872511140) व लैंड लाइन नंबर 2738048 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!