बिना रजिस्टे्रशन के दौड़ रहे ‘ई-रिक्शा’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2018 03:36 PM

e rickshaw running without registrations

पंचकूला शहर की सड़कों पर इन दिनों सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा सवारियों को ढोते साफ देखे जा सकते हैं।

पंचकूला (मिश्र): पंचकूला शहर की सड़कों पर इन दिनों सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा सवारियों को ढोते साफ देखे जा सकते हैं। अहम बात यह है कि इन्हें नाबालिग जान की परवाह किए तेज रफ्तार भगाने में पीछे नहीं हैं। चौकाने वाली बात यह है कि पंचकूला जिला प्रशासन और आर.टी.ए. ऑफिस के पास एक भी ई-रिक्शा की रजिस्ट्रेशन नहीं है। लेकिन अब विभाग ने ई-रिक्शा चालकों को 30 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। 

 

नाबालिग चला रहे ई-रिक्शा
शहर में ई-रिक्शा चलाने में कई तो कम उम्र के बच्चे हैं  जिनके पास लाइसैंस नहीं है। ई-रिक्शा में चार लोगों के बैठने की जगह है। लेकिन चालक 8 सवारियां बैठा लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं, बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा समस्या को और अधिक गंभीर बना रहे हैं। 

 

अब इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन के बाद ही संचालन होगा। इस संबंध में ई-रिक्शा संचालकों की आर.टी.ए. अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में रिक्शा एसोसिएशन को बता दिया है। इसके बाद 1 जुलाई से ऐसे वाहनों का विशेष रूप से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

कूड़ा उठाने वाली ई-रिक्शा का भी रजिस्ट्रेशन नहीं 
पंचकूला नगर निगम के पास भी ई-रिक्शा हैं,  जो टैम्परेरी नंबरों पर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अब प्रश्न यही उठता है कि क्या आर.टी.ए. विभाग 30 जून के बाद नगर निगम के ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई करेगा या फिर उन्हें अनदेखा करेगा। 

 

ई-रिक्शा चालकोंं के बनाए जाएंगे लाइसैंस
आर.टी.ए. द्वारा ई-रिक्शा चालकों को एक महिने की ट्रेङ्क्षनग दी जाएगी। जिसके बाद ई-रिक्शा चालकों के लाइसैंस भी बनाए जाएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!