पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के कॉलेजों में चुनाव कल, PU में 16,153 स्टूडैंट्स डालेंगे वोट

Edited By Priyanka rana,Updated: 05 Sep, 2019 12:04 PM

election in colleges tomorrow

6 सितम्बर को होने वाले पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडैंट काऊंसिल चुनावों में 16 हजार 153 वोट डाले जाएंगे।

चंडीगढ़(रश्मि/सुशील) : 6 सितम्बर को होने वाले पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडैंट काऊंसिल चुनावों में 16 हजार 153 वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 167 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बुधवार को पी.यू. प्रबंधन की ओर से यह डाटा जारी किया गया है। इसके तहत पहले स्थान पर यू.आई.ई.टी. में 2638 स्टूडैंट्स हैं। 

वहीं दूसरे नंबर पर यू.आई.एल.एस. और तीसरे नंबर लॉ विभाग है। आगामी शुक्रवार को चुनाव के दिन स्टूडैंट्स की एंट्री विभागों में सुबह ही शुरू हो जाएगी। अगर कोई स्टूडैंट्स ट्रैफिक में फंस जाते हैं तो उसकी एंट्री सवा दस बजे तक होगी। बता दें कि स्टूडैंट्स साढ़े नौ बजे तक विभागों में एंट्री कर लेनी चाहिए।

वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी और 11 कॉलेज में शांतिपूर्वक छात्र संघ चुनाव को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पी.यू. और कॉलेजों में 1008 जवानों की ड्यूटी लगाई है। कोई भी छात्र शांतिभग करेगा, तो पुलिस तुरंत खिलाफ मामला दर्जकर जेल भेज देगी। चुनाव के दिन ड्यूटी पर 8 डी.एस.पी., 8 एस.एच.ओ., 18 इंस्पैक्टर और 974 एन.जी.ओ./ओ.आर. तैनात होंगे। चुनाव के दिन एस.एस.पी. निलांबरी विजय जगदले लॉ एंड ऑर्डर संभालेंगी। 

ऑपरेशन सैल और इंटैलीजैंस की जवान 24 घंटे पी.यू. और कॉलेजों में रहकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखेगी। वहीं पंजाब, हरियाणा और हिमाचल पुलिस की इंटैलीजैंस से भी इनपुट मांगे हैं। ताकि दूसरे राज्यों से बाहरी छात्र आकर चुनाव के दौरान शांतिभग न कर सके इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पी.यू. और कॉलेज के बाहर बैरिकेट्स लगा दिए हैं। 

पुलिस कॉलेज और पी.यू. में आने-जाने वाले छात्रों और वाहनों की चेकिंग करने में लगी हुई है। युवतियों के कॉलेज के बाहर स्पैशल महिला डी.एस.पी., इंस्पैक्टर और महिला पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पी.सी.आर. की गाडिय़ां 24 घंटे कॉलेज और पी.यू. में पैट्रोलिंग करेंगे। पी.यू. और कॉलेजों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

विभाग                         स्टूडैंट्स    पोलिंग बूथ
यू.आई.ई.टी.                 2638       24
यू.आई.एल.एस.            1475       12
लॉ                              1110        8
कैमिकल इंजी एवं टैक.   759        10
फिजिक्स                     563         6
कैमिस्ट्री                      414         4
यू.बी.एस.                   471          6
डैंटल विभाग               489          3
बॉटनी                        253         1
यू.आई.एच.एम.टी.      378          2
यू.आई.ए.एम.एस.      334           8
इंगिलश                    323           4
इकोनॉमिक्स             299           3
सोशियोलॉजी            242           2

विभागों में 53 डी.आर. के लिए होंगे इलैक्शन :
विभागों में 53 डी.आर. (डिर्पाटमैंट रिप्रेजैंटेटिव) के लिए चुनाव होगा, जबकि  विभागों के लिए कुल 123 डी.आर. का नॉमिनेशन हुआ है। इनमें 75 डी.आर. र्निविरोध चुने जा चुके हैं। वहीं बैलेट पेपर पर नोटा का कॉलम भी मौजूद रहेगा, जो स्टूडैंट्स किसी भी स्टूडंैट पार्टी में विश्वास नहीं रखते, वह नोटा का प्रयोग कर सकते हैं।

चुनाव से हटने के लिए मिली धमकी :
एन.एस.यू.आई. के अध्यक्ष पद पर स्टूडैंट्स काऊंसिल चुनाव लड़ रहे निखिल को चुनाव न लडऩे के लिए फोन पर धमकी मिली है। यह फोन निखिल के घर पर आया है। फोन पर निखिल के अभिभावक से बोला गया है कि आपका बेटा घर से दो हजार किलोमीटर दूर है। वह राजनेता बनने की कोशिश न करें। 

अपने लड़के को इस चुनाव से हटा लो। फोन किसी अज्ञात नंबर से आया है। पुलिस में शिकायत नहीं दी। एन.एस.यू.आई. टीम के सचिन गालव ने बताया कि यह फोन निखिल के घर फोन नॉमिनेशन क्लीयर होने के बाद गया था। लेकिन निखिल को पता आज लगा है। निखिल ने बताया कि इस फोन के बारे में छोटे भाई ने उसे आज बताया है। निखिल ने कहा कि इस धमकी से उसका आत्मविश्वास कम नहीं हुआ, बल्कि बढ़ा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!