इलैक्ट्रिक व्हीकल्स: 5 रुपए किलोवाट प्रति घंटे के हिसाब से देना होगा चार्ज

Edited By bhavita joshi,Updated: 19 Dec, 2018 09:35 AM

electric vehicles 5 rupees per kilowatt hourly charge will be charged

इलैक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले यह जानकारी जरूरी हासिल कर लें कि इसे चलाने पर खर्चा कितना आएगा? जो प्रोपोजल चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से तैयार किया गया है, उसमें पिछले वर्ष के मुकाबले इलैक्ट्रिसिटी व्हीकल्स की चार्जिंग पर...

चंडीगढ़(विजय) : इलैक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले यह जानकारी जरूरी हासिल कर लें कि इसे चलाने पर खर्चा कितना आएगा? जो प्रोपोजल चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से तैयार किया गया है, उसमें पिछले वर्ष के मुकाबले इलैक्ट्रिसिटी व्हीकल्स की चार्जिंग पर कम बोझ डालने की सिफारिश की गई है। 

चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली विभाग ने ज्वाइंट इलैक्ट्रिसिटी 
रेगुलैट्री कमीशन (जे.ई.आर.सी.) के सामने 2019-20 की जो टैरिफ पटीशन सब्मिट करवाई है उसमें 5 रुपए किलोवॉट प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज वसूल किया जाएगा। हालांकि अभी यह केवल प्रोपोजल है, जिसमें अंतिम फैसला कमीशन को लेना है। अगर इस प्रोपोजल को अप्रूवल मिल जाती है तो पिछले वर्ष के मुकाबले व्हीकल्स ऑनर को अगले साल राहत मिल सकती है क्योंकि पिछले साल जो प्रोपोजल प्रशासन की ओर से तैयार किया गया था, उसमें यह चार्ज 6.20 रुपए किलोवॉट प्रति घंटा तय किया गया था। हालांकि अभी तक शहर में कोई चार्जिंग प्वाइंट न होने की वजह से यह टैरिफ लागू नहीं हो पाया है।

यह प्रोपोजल भेजा

कंजप्शन रेंज    फिक्स्ड चार्ज          एनर्जी चार्ज 
                  (किलोवॉट प्रति घंटा)
0-150      सिंगल फेज के लिए          5.00 रु.
               20रुपए और थ्री फेज
                 के लिए 100 रुपए

151-400    :                               5.30 रु.
400 से अधिक    :                        5.60 रु.

90 किलोवाट का होगा पहला चार्जिंग प्वाइंट

यू.टी. प्रशासन की ओर से इलैक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज करने के लिए सैक्टर-42 की लेक को चुना है। चंडीगढ़ रिन्यूअबल एनर्जी एंड साइंस एंड टैक्नोलॉजी प्रोमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) ने यहां पर सोलर एनर्जी के जरिए इलैक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह चार्जिंग प्वाइंट लगभग 90 किलोवॉट पीक का होगा। यह चार्जिंग स्टेशन सैक्टर-42 की लेक की पार्किंग में भी बनेगा।

फिक्स्ड चार्ज भी कम
प्रोपोजल में कहा गया है कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में बिजली इस्तेमाल करने की सुविधा को नॉन-रैजीडैंशियल सप्लाई की कैटेगिरी में लाया जाए। अलग कैटेगिरी होने से इसकी बिलिंग में आसानी होगी। फ्रैश प्रोपोजल में फिक्स चार्ज भी कम करने के लिए कहा गया है। पहले फिक्स्ड चार्ज 24 रुपए सिंगल फेज के लिए और 122 रुपए थ्री फेज के लिए तय किए गए थे लेकिन अब इन्हें कम करके 20 और 100 रुपए कर दिया गया है ताकि शहर में इलैक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रोमोट करने में मदद मिल सके।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!