हाईकोर्ट में फाल्ट ठीक करते हादसा, बिजली कर्मी की झुलसी आंखें

Edited By Priyanka rana,Updated: 03 Sep, 2018 10:36 AM

electricity department

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में थ्री फेज केबल की रिपेयरिंग के दौरान इलेक्ट्रीशियन सुखदेव सिंह घायल हो गया।

चंडीगढ़(विजय) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में थ्री फेज केबल की रिपेयरिंग के दौरान इलेक्ट्रीशियन सुखदेव सिंह घायल हो गया। उसे तुरंत सैक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सुखदेव के चेहरे पर इलैक्ट्रिक फ्लैश गिरी, जिससे उसकी आंखें बुरी तरह से झुलस गई। रविवार को सुखदेव को अस्पताल से छुट्टी तो मिल गई, लेकिन प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों का रोष अब और बढ़ रहा है। 

इलैक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन ने बिजली कर्मचारियों के साथ आए दिन हो रहे हादसों का जिम्मेदार स्टाफ की कमी को बताया। यूनियन के महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि एक कर्मचारी से पांच कर्मचारियों का काम लिया जा रहा है। इलैक्ट्रिकल डिपार्टमैंट में लगभग 450 ही कर्मचारी अब बचे हैं। लगभग 250 कर्मचारी आउटसोर्स पर रखे गए हैं। 

जबकि रैगुलर भर्तियां प्रशासन कर नहीं रहा है। जिस कारण कर्मचारियों को ओवरटाइम करना पड़ रहा है। शनिवार को सुखदेव सिंह के साथ हादसा लगभग 6.30 बजे हुआ था, जबकि ड्यूटी टाइम 5 बजे तक का है।

टूल के नाम पर टेप तक भी नहीं :
प्रशासन अपने कर्मचारियों को फील्ड पर तो उतार रहा है लेकिन उन्हें टूल के नाम पर जरूरी उपकरण तक नहीं मुहैया करवाए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह काफी सैंसेटिव काम है मगर टूल के नाम पर कर्मचारियों को टेप तक नहीं दी जा रही है। जबकि नियम के अनुसार प्रशासन की ओर से ही कर्मचारियों को सभी जरूरी टूल देने होते हैं लेकिन स्टोर पूरा खाली पड़ी है। आऊटसोर्स पर रखे कर्मियों को वर्दी तक नहीं दी।  

कर्मचारियों की कमी :
इलैक्ट्रिसिटी डिपार्टमैंट के केवल 961 कर्मचारियों पर 2.20 लाख कंज्यूमर्स की जिम्मेदारी है। जबकि सैंक्शन पोस्टें 1668 हैं। यानि इस समय 707 कर्मचारियों की कमी से ही डिपार्टमेंट काम चला रहा है। इनमें से अधिकांश स्टाफ लाइन मेन और असिस्टैंट लाइनमैन हैं। 

आंकड़ों के अनुसार डिपार्टमैंट में लाइनमैन की 253 सैंक्शन पोस्ट में से केवल 158 ही भरी गई हैं। वहीं, असिस्टैंट लाइनमैन की सैंक्शन पोस्टें 625 हैं जबकि यहां केवल 286 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!