Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Feb, 2020 02:41 PM
नगर के लोगों की वर्षों की मांग पूरी हो गई है। सरकार ने नयागांव में बंद बिजली-पानी के कनैक्शन खोल दिए हैं।
नयागांव(मुनीष) : नगर के लोगों की वर्षों की मांग पूरी हो गई है। सरकार ने नयागांव में बंद बिजली-पानी के कनैक्शन खोल दिए हैं। मंगलवार को नगर कौंसिल में पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने लोक हित में यह कदम उठाया है।
वहीं मौके पर लोगों ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सांसद मनीष तिवारी का धन्यवाद किया। वहीं नगर में कांग्रेसी नेता अवतार सिंह तारी, दलवीर सिंह पप्पी, यूथ कांग्रेस सिटी प्रधान दिवेश कौशिश व साहिल कौशिश, पार्षद कृष्ण बिल्ला की ओर से लड्डू बांटे गए। नयागांव की जनता ने पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग का भी धन्यवाद किया, क्योंकि यह काम उनके दखल के बाद ही हो पाया है।
कमर्शियल के लिए एन.ओ.सी. जरूरी :
बिजली विभाग के एस.डी.ओ. निशांत बंसल ने बताया कि कमर्शियल बिजली मीटर के कनैक्शन के लिए नगर कौंसिल की एन.ओ.सी. जरूरी है, जबकि घरेलू मीटर बिना एन.ओ.सी. के ही मिल जाएगा। वहीं वाटर सप्लाई एंड पब्लिक हैल्थ के जे.ई. सतपाल के मुताबिक अब पानी के कनैक्शन के लिए कौंसिल से एन.ओ.सी. की जरूरत नहीं है।