Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 May, 2018 12:59 PM
घग्गर पार के सैक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए एक बार फिर से परेशानी खड़ी हो गई है, यानी एन्हांसमैंट।
पंचकूला(आशीष) : घग्गर पार के सैक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए एक बार फिर से परेशानी खड़ी हो गई है, यानी एन्हांसमैंट। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एच.एस.वी.पी.) ने अलॉटीज को नोटिस भेज दिए हैं।
सैक्टर-20 ग्रुप हाऊसिंग सोसायटी के पूर्व प्रधान योगेश्वर ने बताया कि एच.एस.वी.पी. की ओर से 14 जनवरी 2016 को पत्र मिला। जिसमें 1315 रुपए एन्हांसमैंट जमा करने का कहा था। अब इस साल 25 अप्रैल को 1906 रुपए एन्हांसमैंट जमा करने को कहा गया है। इस पर तीन साल ब्याज भी लगाए गए हैं। एक एकड़ के प्लाट पर 38,06,520 रुपए एन्हांसमैंट के रूप मे जमा करने को कहा गया है।
जब संबंध में एच.एस.वी.पी. के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि क्लैरिकल गलती के कारण बढ़ाई गई फीस के अनुसार एन्हांसमैंट जमा करवाने को कहा गया है। ग्रुप हाऊसिंग नं.-18 के सुभाष शर्मा ने बताया कि सरकार से 24 लाख में जमीन लेकर घर बनाया था।
अब एन्हांसमैंट फीस जमा करवा कर आधा एकड़ मकान की कीमत 77 लाख के करीब पड़ गई है। सैक्टर-25 की रहने वाली रेणु माथुर ने बताया कि प्लॉट1994 में एच.एस.वी.पी. से अलॉट हुआ था। इसकी ऐवज में उस दौरान 4 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद से एच.एस.वी.पी. ने छह बार एन्हांसमैंट के नाम पर वसूली कर चुका है।
इसी प्लॉट के एवज में 12 लाख रुपए एन्हांसमैंट के रूप में दिए जा चुके हैं। घग्गर पार के सैक्टरों में रहने वाले 44 हजार अलॉटीज को 7वीं बार एन्हांसमैंट के नोटिस भेजे हैं। नोटिस के साथ वन टाइम पेमैंट करने पर 40 प्रतिशत छूट देने का वादा किया जा रहा है। अलॉटीज एन्हांसमैंट का विरोध कर रहे हैं। एच.एस.वी.पी. के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोर्ट जाने के लिए तैयारी कर ली गई है।
1994 में सुनाया था अवार्ड :
घग्गर पार के सैक्टर्स में एच.एस.वी.पी. ने जमीन एक्वायर कर अवार्ड सुनाया था। सैक्टर्स बसाने के लिए 1149 एकड़ जमीन एक्वायर की थी। इसके बाद इस जमीन के बारे में कई बार कोर्ट में केस चले। किसानों को बड़़ा हुआ मुआवजा देने के लिए एच.एस.वी.पी. ने 44 हजार परिवारों से 7वीं बार एन्हांसमैंट को बोझ डाल रहा है।
इस तरह से लोगों ने ली ज्यादा एन्हांसमैंट :
सैक्टर-25 को 441 एकड़, सेक्टर-26 को 330 एकड़, सेक्टर-24 को 22 एकड़, सेक्टर-27.28 को 700 एकड़ के दायरे में बसाया गया है। यहां पर कमर्शियल प्रॉपर्टी, मार्कीट, होटल साइट, स्कूल साइट, क्लीनिक साइट की नियमों के हिसाब से अलॉटीज से एन्हांसमैंट नहीं ली जा सकती। सैक्टर-23 से लेकर सैक्टर-28 घग्गर नदी के साथ-साथ है।
नदी के जमीन एच.एस.वी.पी. ने सुरक्षा के लिहाज से खाली छोड़ी है। किसानों ने इस जमीन का भी क्लेम मांगा है। इस जमीन को रीवर बेड कहते हैं। इसके भुगतान के लिए भी एच.एस.वी.पी. ने एन्हांसमैंट के नोटिस भेजे हैं। जबकि इस जमीन का अलॉटीज ने इस्तेमाल ही नहीं किया। पब्लिक के अंदरूनी पार्क की एन्हांसमैंट लोगों के हिस्से में बनती है लेकिन सड़कों की नहीं। अलॉटीज से इन दोनों की एन्हांसमैंट पहले भी वसूली गई है।