फर्जी बैंक अधिकारी बनकर 25 लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार

Edited By bhavita joshi,Updated: 24 Feb, 2019 09:56 AM

fake bank officer arrested for cheating with 25 people

क्राइम ब्रांच ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर 25 लोगों से ठगी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है।

पंचकूला(चंदन): क्राइम ब्रांच ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर 25 लोगों से ठगी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। उसे गुप्त सूचना के आधार सैक्टर-5 के बस स्टैंड से पकड़ा गया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। उसकी पहचान जगाधरी निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।           
                                                                                                         
कारोबारी से ठगे थे साढ़े तीन लाख 
पिछले साल दिसम्बर में आरोपी मनोज सैक्टर-14 के शोरूम के मालिक पुष्पिंदर बंसल से साढ़े 3 लाख लेकर फरार हो गया था। पुष्पिंदर ने अपने दोस्त को बताया था कि वह अपना शोरूम बैंक को किराए पर देना चाहते हैं। उनके दोस्त ने बैंक अधिकारी आकाश गुप्ता (जो असल में मनोज कुमार था) का नंबर दिया। 16 दिसम्बर को आकाश उनके शोरूम पर आया और उसने बताया कि वह और बैंक के डी.जी.एम. चंडीगढ़ के सैक्टर-22 स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं। वह वहीं उनसे मिलवा देगा। आकाश ने बैंक का आई कार्ड पहना हुआ था। पुष्पिंदर सैक्टर-22 जाने के लिए गाड़ी में जैसे ही बैठे, तभी आरोपी आया और उनके पास रखा साढ़े 3 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग गया। 

आरोपी ने कर रखी हैं चार शादियां 
आरोपी मनोज लोगों को ठगने के साथ-साथ अपने प्रेमजाल में फंसाकर महिलाओं से शादी भी रचता था और उन्हें भी ठगता था। आरोपी ने चार महिलाओं से शादी की हुई है। चारों अलग-अलग राज्यों से हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से फर्जी डॉक्यूमैंट्स और अन्य वारदातों की जानकारी हासिल करेगी।

फर्जी डॉक्यूमैंट्स करता था यूज
क्राइम ब्रांच-19 के इंस्पैक्टर कर्मबीर ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार वर्ष 2011 में एक प्राइवेट बैंक मेंं इंश्योरैंस का काम करता था। इसी दौरान उसने लोगों को ठगना शुरू किया। आरोपी ने सावन गुप्ता, विवेक और आकाश के नाम से फर्जी आधार कार्ड, बैंक का आईकार्ड, लैटर हैड, नकली स्टैंप और अन्य दस्तावेज बना रखे थे। वह ऑनलाइन लोगों की प्रॉपर्टी चैक करता और फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों से ठगी करता था। उसने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में 25 लोगों को शिकार बनाकर 10 से 15 लाख रुपए की ठगी की।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!