Edited By pooja verma,Updated: 25 Sep, 2019 03:22 PM
गांव दयालपुरा के स्टेडियम में क्रिकेट खेलते दो युवक आपस में उलझ गए।
जीरकपुर (गुरप्रीत): गांव दयालपुरा के स्टेडियम में क्रिकेट खेलते दो युवक आपस में उलझ गए। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल युवक के परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती करवाया और पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव दयालपुरा के घायल गुरविंदर सिंह ने बताया कि 21 सितम्बर की शाम वह स्टेडियम में गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था, इस दौरान उसकी किसी बात को लेकर जगमीत सिंह नामक युवक से बहस हो गई। जगमीत सिंह ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। जिन्हें उनके साथ खेल रहे गांव के अन्य युवकों ने छुड़वाया।
गुरविंदर सिंह ने बताया कि उक्त युवक उसे जाति सूचक शब्द व गालियां देता हुआ वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह अपने घर से कुल्हाड़ी जैसा हथियार ले आया और उस पर हमला कर दिया। उसने अपने बचाव के लिए अपना बाई बाजू आगे की जिससे उसकी कोहनी पर गहरा घाव हो गया।
सैक्टर 32 अस्पताल के डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जीरकपुर पुलिस ने गुरविंदर सिंह की शिकायत पर जगमीत सिंह के खिलाफ कसे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।