Edited By Priyanka rana,Updated: 10 Jul, 2019 01:14 PM
डेराबस्सी की मुबारिकपुर रामगढ रोड़ पर पी.सी.सी.पी.एल. कैमिकल फैक्टरी में बुधवार करीब 11.30 बजे जबरदस्त धमाका हुआ
डेराबस्सी(गुरप्रीत) : डेराबस्सी की मुबारिकपुर रामगढ रोड़ पर पी.सी.सी.पी.एल. कैमिकल फैक्टरी में बुधवार करीब 11.30 बजे जबरदस्त धमाका हुआ, जिसके बाद फैक्टरी को भयानक आग लग गई।
धमाका इतना जबरदस्त था कि पास रहने वाले रिहायशी घरों के शीशे टूट गए। मौके पर पहुँच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। मौके से मिली जानकारी के अनुसार आग से फैक्टरी में भारी जानी और माली नुकसान की खबर है।