Edited By Priyanka rana,Updated: 10 Sep, 2018 12:05 PM
देर रात सैक्टर-11 में एक युवक को गोली मार कर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पंचकूला(चंदन) : देर रात सैक्टर-11 में एक युवक को गोली मार कर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। शनिवार देर रात सैक्टर-11 में सैक्टर-28 निवासी विकास दाहिया (27) को किसी ने गोली मार दी। गोली विकास के कंधे में लगी।
केस के आई.ओ. बृजपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि युवक को गोली लगी है। वह युवक के बयान दर्ज करने पी.जी.आई. गए थे। घायल बयान देने के हालत में नहीं है। जानकारी के अनुसार विकास की चंडीगढ़ स्थित हल्लोमाजरा में बिजली की दुकान है और वह परिवार के साथ चंडीगढ़ के सैक्टर-28 में रहता है।