Edited By Priyanka rana,Updated: 25 Jul, 2019 09:47 AM
इंटरनैशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से 4 माह से 24 घंटे एयरपोर्ट ऑपरेट करने की परमिशन दे दी गई है
चंडीगढ़(लल्लन) : इंटरनैशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से 4 माह से 24 घंटे एयरपोर्ट ऑपरेट करने की परमिशन दे दी गई है, लेकिन इन चार महीने में बुधवार को पहली बार चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से रात 12 बजे के बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी।
एयर इंडिया की फ्लाइट जो मुंबई से चंडीगढ़ शाम 4.30 बजे लैंड करती है, वह खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ तकरीबन रात 10.30 बजे लैंड हुई। इस कारण इस फ्लाइट ने चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से रात 12 बजे के करीब उड़ान भरी।
एक घंटे बाद लौटी फ्लाइट :
वहीं इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-376 जिसने चंडीगढ़ से कोलकाता के लिए दोपहर 1.18 बजे उड़ान भरी थी। खराब मौसम के कारण यह फ्लाइट चंडीगढ़ दोबारा दोपहर 2.30 बजे लैंड हुई है। सूत्रों के अनुसार रास्ते में मौसम खराब होने के कारण ये फ्लाइट वापस आई है। दोबारा इस फ्लाइट ने चंडीगढ़ से 5 बजे उड़ान भरी।