Edited By ashwani,Updated: 13 Oct, 2020 10:32 PM
बुकिंग शुरू, गोएयर भी 26 अक्तूबर से शुरू करेगी मुंबई की फ्लाइट
चंडीगढ़, (लल्लन यादव): इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से चंडीगढ़ से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की घोषणा कर दी गई है। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन अफसर ङ्क्षप्रस ने बताया कि यह फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह उड़ान भरेगी और मुंबई से रात को वापस आएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गोएयर की तरफ से 26 अक्तूबर से मुंबई से चंडीगढ़ के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 7:15 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी और मुंबई सुबह 9.45 बजे पंहुचेगी। एयरलाइंस की तरफ से इस फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसमें सफर करने वाले पैसेंजर को 4643 रुपए खर्च करने होंगे। यह किराया घट व बढ़ भी सकता है, क्योंकि यह फ्लैक्सी फेयर पर निर्भर करता है।
गोएयर ने स्लॉट मांगा, बुकिंग भी शुरू कर दी
गोएयर एयरलाइंस की तरफ से चंडीगढ़-मुंबई के बीच फ्लाइट शुरू करने को स्लॉट के लिए आवेदन किया गया है। एयरलाइंस की तरफ से इस फ्लाइट की बुङ्क्षकग भी शुरू कर दी गई है और यही नहीं फ्लाइट की टाइमिंग भी दे दी है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइट सुबह 11.25 बजे उड़ान भरेगी, जबकि यह फ्लाइट मुंबई दोपहर 1.55 बजे पहुंच जाएगी। जबकि यह फ्लाइट शाम को चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी। इसके लिए पैसेंजर को 4643 रुपए खर्च करने होंगे।
पैसेंजर के बढ़ते ग्राफ को देखकर एयरलाइंस बढ़ा रही फ्लाइट
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने व आने वाले पैसेंजरों की संख्या में काफी बढ़ौत्तरी हुई है। एक सप्ताह में पैसेंजरों की संख्या तकरीबन 3500 से अधिक पहुंच गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के पब्लिक रिलेशन अफसर ङ्क्षप्रस ने बताया कि पहले यह संख्या 2500 के आसपास थी, लेकिन एक सप्ताह के भीतर इनमें बढ़ौत्तरी हुई है। उनका कहना है कि जब एयरपोर्ट से फ्लाइट बढ़ेंगी तो पैसेंजरों की संख्या भी बढ़ेगी। सोमवार को चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 3300 पैसेंजरों ने आवागमन किया।