श्रीनगर में खराब मौसम के चलते गो एयर की फ्लाइट रद्द, कुछ लेट

Edited By Priyanka rana,Updated: 26 Dec, 2019 09:09 AM

flight cancel

श्रीनगर में खराब मौसम की वजह से चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली गो एयर की फ्लाइट बुधवार को रद्द रही। गो एयर की जी-8 911 फ्लाइट रोजाना दोपहर के 12 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरती है।

चंडीगढ़(लल्लन) :  श्रीनगर में खराब मौसम की वजह से चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली गो एयर की फ्लाइट बुधवार को रद्द रही। गो एयर की जी-8 911 फ्लाइट रोजाना दोपहर के 12 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरती है। 

गो एयर के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मौसम खराब होने की वजह से इस फ्लाइट को रद्द किया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए फ्लाइट को रद्द करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा सुबह 8 बजकर 50 मिनट की देरी से चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट ने 4 घंटे 6 मिनट की देरी से उड़ान भरी। 

इस फ्लाइट ने 1.14 बजे उड़ान भरी। इसके साथ अन्य कई फ्लाइट्स ने भी देरी से उड़ान भरी। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रिंस ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उन्हीं फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी है, जिनकी लैंडिंग देरी से हुई थी।

अभी और सर्द होंगे दिन और रातें :
मौसम विभाग की मानें तो दिन में ठंड और बढ़ने के साथ ही रातें और ठंडी होंगी। जहां कोहरे की बात है तो इस सीजन में इसके बढऩे के और आसार हैं। बुधवार को विजिबिलिटी 400 व 500 मीटर के आसपास रही। 

ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है, जहां तक धूप निकलने का सवाल है तो अगले 5 दिन तक सूरज देवता के दर्शन नहीं होंगे। केंद्र के मुताबिक वैस्टर्न डिस्टरबैंस पिछले हफ्ते एक्टिव हुआ है। उपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से यहां शीतलहर चल रही है। पिछले कुछ साल से इतनी ठंड नहीं पड़ी थी, लेकिन कोहरे व ऊपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण इस बार ठंड का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!