धुंध का प्रकोप, ट्रेनों और हवाई उड़ानों में दिखा असर

Edited By Priyanka rana,Updated: 13 Dec, 2018 09:24 AM

fog

बुधवार को खराब मौसम के चलते कई ट्रेनें तय समय से घंटों लेट पहुंचीं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.35 बजे पहुंचने वाली ऊंचाहार एक्सप्रैस सवा 9 घंटे की देरी से शाम को 6.50 बजे पहुंची।

चंडीगढ़(लल्लन) : बुधवार को खराब मौसम के चलते कई ट्रेनें तय समय से घंटों लेट पहुंचीं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.35 बजे पहुंचने वाली ऊंचाहार एक्सप्रैस सवा 9 घंटे की देरी से शाम को 6.50 बजे पहुंची। 

इसके अलावा डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रैस एक घंटे की देरी से, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रैस 2 घंटे 22 मिनट की देरी से, कालका मेल 47 मिनट की देरी से और सद्भावना एक्सप्रैस 35 मिनट की देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के पीछे रेलवे अधिकारी धुंध को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। गौरतलब है कि धुंध के चलते रेल यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अम्बाला मंडल 50 से ज्यादा ट्रेनों को एक महीने के स्थगित कर दिया है। 

फ्लाइट पर भी असर देरी से भरी उड़ान :
धुंध का असर हवाई यातायात पर भी देखने मिला। चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से सुबह 7.25 बजे उड़ान भरने वाले एलांयस एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ने 34 मिनट की देरी से 7.58 मिनट पर उड़ान भरी। 

वहीं सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ने 4 घंटे 39 मिनट की देरी से दोपहर को 12.40 बजे उड़ान भरी। वहीं सुबह सवा 11 बजे चंडीगढ़ से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट ने सवा 4 घंटे की देरी से 4 बजे उड़ान भरी। वहीं इंडिगो की 2.35 बजे पर मुम्बई उड़ान भरने वाली फ्लाइट ने 50 मिनट की देरी से उड़ान भरी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!