Edited By bhavita joshi,Updated: 29 Oct, 2018 10:03 AM
नवंबर के पहले सप्ताह में शहर में कोहरा दस्तक दे सकता है, हालांकि तब तक मौसम में ऐसी ही गुलाबी ठंड घुली रहेगी।
चंडीगढ़(रश्मि) : नवंबर के पहले सप्ताह में शहर में कोहरा दस्तक दे सकता है, हालांकि तब तक मौसम में ऐसी ही गुलाबी ठंड घुली रहेगी। मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंदर पॉल ने बताया कि अभी आने वाले कुछ दिन तक मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन हल्का कोहरा नवंबर में नजर आने लगेगा।
अभी शहर में रात करीब 9 बजे के बाद ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। दिन की धूप के तेवर नरम पडऩे लगे हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम था। जबकि शहर का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। ये भी सामान्य से एक डिग्री कम रहा।