भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन

Edited By Vikash thakur,Updated: 31 Jul, 2021 07:45 PM

formation of state executive committee

2 प्रदेश महामंत्री, 7 प्रदेश उपाध्यक्ष और 6 प्रदेश सचिव करेंगे प्रदेश में मोर्चे को मजबूत

चंडीगढ़, (बंसल): भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, एस.सी. मोर्चे की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुनीता दुग्गल समेत सभी वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श करते हुए नई टीम का गठन किया। प्रदेशाध्यक्ष पंवार ने अपनी प्रदेश टीम में 2 प्रदेश महामंत्री, 7 प्रदेश उपाध्यक्ष और 6 प्रदेश सचिवों समेत जिलों के प्रभारी और विभागों के प्रमुख भी तय किए। पंवार ने बताया कि मोर्चे में सभी अनुसूचित जातियों का प्रतिनिधित्व हो, इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया है।


‘नियुक्त किए गए 7 प्रदेश उपाध्यक्ष’
जिन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनमें सोनीपत से पूर्व चेयरमैन मीना नरवाल, गोहाना से एडवोकेट संतराम, भिवानी से विजेंद्र बडग़ुजर, मेवात से योगेश तंवर, करनाल से रघुमल भट्ट, रोहतक से सूरजमल किलोई, झज्जर से आजाद सिंह चाहर है। 


‘प्रदेश महामंत्री’
कुरुक्षेत्र से पूर्व सदस्य कर्मचारी चयन आयोग अमरनाथ सौदा, गुरुग्राम से पूर्व प्रदेश सचिव हीरालाल नम्बरदार दोनों को प्रदेश में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।


‘प्रदेश सचिव :’
जिन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त गया है उनमें दादरी से राय सिंह, कुरुक्षेत्र से रामपाल पाली, पानीपत से अशोक कटारिया, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट बीरबल, फरीदाबाद से विक्रम, रोहतक से पूर्व महापौर रेनू डाबला शामिल है। 


‘भाजपा एस.सी. मोर्चे में विभिन्न विभागों के प्रमुख भी किए तय’
पंवार ने कार्य समिति के साथ मोर्चे के विभिन्न विभागों के प्रमुखों के नाते भी कार्यकत्र्ताओं को दायित्व सौंपे है। उन्होंने प्रदेश के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पलवल से यशपाल को दी है। मीडिया प्रमुख के तौर पर रोहतक से डा. दिनेश और सह प्रमुख फतेहाबाद से सतबीर मेहुवाला, सोशल मीडिया प्रमुख अनिल सिंघल झज्जर, सह प्रमुख नवदीप चावरिया करनाल, आई.टी. प्रमुख हिसार से डा. सुल्तान और सह प्रमुख जितेंद्र वाल्मीकि को जिम्मेदारी मिली है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!