पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. के जाली साइन कर प्रोमोशन मामला, पंजाब डी.जी.पी. ऑफिस से दो से तीन फाइलें गायब, तलाश में जुटी एस.आई.टी.

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 23 Jan, 2022 01:26 PM

former dgp of p a on police remand for three days

पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के जाली साइन कर 11 पुलिस जवानों की प्रोमोशन मामले में डी.जी.पी. ऑफिस से दो से तीन फाइल गायब हो रखी हैं। गायब होने वाली फाइलों में पुलिस जवानों की प्रोमोशन का रिकार्ड है और पूर्व डी.जी.पी. के जाली...

चंडीगढ़,(सुशील राज): पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के जाली साइन कर 11 पुलिस जवानों की प्रोमोशन मामले में डी.जी.पी. ऑफिस से दो से तीन फाइल गायब हो रखी हैं। गायब होने वाली फाइलों में पुलिस जवानों की प्रोमोशन का रिकार्ड है और पूर्व डी.जी.पी. के जाली साइनों के आधार पर प्रोमोशन हुई है। जांच में सामने आया कि फरार आरोपी एस.आई. सतविंदर ने तीन बार प्रोमोशन हासिल की थी। वह हैड कांस्टेबल से एस.आई. बन गया था। यह प्रोमोशन सतविंदर ने कुछ ही महीनों में हासिल की थी। वहीं मामले में पकड़े गए पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. के पी.ए. कुलविंदर सिंह को सारे मामले की जानकारी थी। आरोपियों ने उसकी मिलीभगत के चलते ही वारदात को अंजाम दिया था। जांच के दौरान पता चला कि कुलविंदर सिंह ने कंप्यूटर पर भी प्रोमोशन की लिस्ट बनाई गई थी। जिसकी इसको पूरी जानकारी थी। 

 


कुलविंदर सिंह को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया। कुलविंदर सिंह का पुलिस रिमांड लेने के लिए एस.आई.टी ने अदालत से दस दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने रिमांड के लिए दलील दी कि आरोपी से पता करना है कि ऑफिस से फाइल गायब कैसे हुई है। मामले में फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए कुलविंदर से पूछताछ करनी है। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग जगह छापेमारी करने में लगी हुई है। 

 


इन पुलिसकर्मियों की हो चुकी है गिरफ्तारी 
प्रोमोशन की लिस्ट पर पूर्व डी.जी.पी. के जाली साइन करने के मामले में एस.आई.टी. अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें साइबर सैल के इंस्पैक्टर सतंवत सिंह, जी.पी.एफ. ब्रांच के सुपरिंटैंडैंट संदीप कुमार, ई 1 ब्रांच के सुपरिंटैंडैंट बहादुर सिंह, हैड कांस्टेबल मनी कटोच और बर्खास्त एस.आई. सरबजीत सिंह शामिल हैं। वहीं शुक्रवार को कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!