फॉसवेक ने किया प्रदर्शन, कहा पहले से ही विभिन्न टैक्स का बोझ, अब नहीं लगना चाहिए और टैक्स

Edited By ,Updated: 07 Mar, 2017 08:20 AM

foswac holds protest against  mc apathy

नगर निगम की ओर से रैजीडैंट्स की समस्याओं का समाधान न करने के विरोध में सोमवार को फैडरेशन ऑफ सैक्टर्स वैल्फेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ (फॉसवेक) ने प्रोटैस्ट मार्च निकाला जो सैक्टर-17 स्थित प्लाजा से शुरू हुआ।

चंडीगढ़ (विजय) : नगर निगम की ओर से रैजीडैंट्स की समस्याओं का समाधान न करने के विरोध में सोमवार को फैडरेशन ऑफ सैक्टर्स वैल्फेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ (फॉसवेक) ने प्रोटैस्ट मार्च निकाला जो सैक्टर-17 स्थित प्लाजा से शुरू हुआ। इसमें नगर निगम से जुड़ी कई मांगें फॉसवेक ने उठाईं। फॉसवेक के चेयरमैन बलजिंद्र सिंह बिट्टू ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी का स्टेटस तो मिल गया लेकिन अभी भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बिट्टू ने कहा कि निगम की लापरवाही की वजह से बाजारों में अतिक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने सांसद किरण खेर से अपील की कि आवारा कुत्तों की वजह से जो परेशानी लोगों को हो रही है उसे संसद में उठाया जाए। हितेश पुरी ने कहा कि शहर के लोग पहले से ही विभिन्न टैक्स के बोझ तले दबे हैं, ऐसे में अब कोई टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए। फॉसवेक के सदस्यों ने नगर निगम ऑफिस की तरफ मार्च किया और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मेयर आशा जसवाल और निगम कमिश्नर बलदेव पुरुषार्थ को सौंपा। 

 

शहर में रहता है अंधेरा
सेक्टर-39 एचआईजी रेजिडेट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केके कौल का कहना है कि शहर में कई जगह शाम को लाइटें नहीं जलने  के कारण अंधेरा छाया रहता है। जो लाइटे जल भी रहीं हैं उनकी रोशनी भी कम है। पूरे शहर की लाइटों को एलईडी में बदलना चाहिए।

 

पार्किंग रेट काफी बढ़ा दिए, टैक्स नहीं लगना चाहिए
सेक्टर-27 की रेजिडेंट शिखा निझावन का कहना है कि पार्किंग के रेट काफी बढ़ा दिए गए हैं। उनका कहना है कि इतनी जल्दी अब नगर निगम को और टैक्स लगाने का निर्णय नहीं लेना चाहिए। जबकि प्रशासन और नगर निगम बजट भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!