कार में शव मिलने से मचा हड़कंप, पास में थी सीरिंज

Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Mar, 2020 08:49 AM

found dead body in car

सैक्टर-15 में एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-15 में एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को कार से एक सीरिंज भी बरामद हुई है। सैक्टर-15 स्थित सरकारी स्कूल से थोड़ा आगे एक कार बुधवार से खड़ी थी। इसमें एक शख्स बैठा दिखाई दे रहा था। यह देख वीरवार शाम को किसी व्यक्ति ने कार की खिड़की को नॉक किया लेकिन अंदर बैठे शख्स ने कोई जवाब नहीं दिया। 

PunjabKesari

इस पर उसे शक हुआ और उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने शख्स को सैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पीरमुच्छल्ला निवासी अंकुर बंसल के रूप में हुई है। अंकुर के हाथ पर कई निशान दिखाई दे रहे थे। 

फॉरैंसिक टीम ने लिए सैंपल :
सूचना मिलने पर सैक्टर-14 थाने के एस.एच.ओ. नवीन कुमार और क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज निर्मल कुमार पहुंचे। जब कार का दरवाजा खोलकर जांच की गई तो कार से एक सीरिंज बरामद हुई। व्यक्ति के शरीर में कोई मूवमैंट नहीं थी। 

उसका फोन भी बंद था। फोन को चार्ज करने के बाद जब पुलिस ने लास्ट डायल नंबर पर कॉल की तो फोन उसकी मां ने उठाया। उन्हें भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। घटनास्थल से फॉरैंसिक टीम ने भी सैंपल लिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!