धोखाधड़ी कर बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 6 लाख, मामला दर्ज

Edited By Priyanka rana,Updated: 08 Aug, 2019 11:31 AM

fraud

नयागांव के शिवालिक विहार के निवासी और बी.एस.एन.एल. से रिटायर राम चंद के खाते से पैंशन के 6 लाख रुपए उड़ गए।

नयागांव(मुनीष) : नयागांव के शिवालिक विहार के निवासी और बी.एस.एन.एल. से रिटायर राम चंद के खाते से पैंशन के 6 लाख रुपए उड़ गए। हुआ यूं कि बुजुर्ग 28 जुलाई को ए.टी.एम. के माध्यम से पैंशन खाते से 10 हजार रुपए निकालने गए थे, लेकिन पैसे नहीं निकले। उन्होंने करौरां मार्ग पर पी.एन.बी. में शिकायत दी। पैसे न निकालने की शिकायत बैंक में देने के बाद उन्हें एक फोन आया कि आपने शिकायत दी थी और हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं। 

शिकायतकर्ता के अनुसार फोन आने के बाद पैसे तो नहीं आए मगर उनके पैंशन खाते से 6 लाख रुपए उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत एस.एस.पी. मोहाली को दी है। वहीं बैंक मैनेजर, नयागांव दीपक रॉयल ने कहा कि मामला मेरे ध्यान में है। हमारी ओर से बैंक के उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। इस मामले में जांच पड़ताल जारी है।

एक खाते की जानकारी दी, दो से निकले पैसे :
राम चंद ने बताया कि 2 अगस्त को मुझे फोन आया कि बैंक में आपने शिकायत दी है। इसके बाद उन्होंने फोन करने वाले को पूरी जानकारी दी। मगर उसके कुछ देर बाद मोबाइल में मैसेज आने शुरू हो गए। उन्होंने बताया कि उनके दोनों खातों में से 6 लाख रुपए निकल गए। 

रामचंद ने बताया कि रिटायरमैंट के बाद बैंक में पड़े पैसे से उनका गुजारा चल रहा था। उन्होंने बताया कि हैरानी इस बात की है कि मैंने सिर्फ एक ही खाते की जानकारी दी थी, जबकि दूसरे खाते से भी पैसे निकल गए। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!