Edited By Priyanka rana,Updated: 07 Oct, 2019 12:08 PM
एक व्यक्ति ने एल.पी.जी की वेबसाइट पर डिस्टीब्यूटरशिप लेने के लिए अवेदन किया था।
पंचकूला(चंदन) : एक व्यक्ति ने एल.पी.जी की वेबसाइट पर डिस्टीब्यूटरशिप लेने के लिए अवेदन किया था। उसे बाद में पता चला की फेक वेबसाइट है। तब तक आरोपियोंं ने उससे लाखोंं रुपए ठग लिए थे। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता आलोक कुमार ने ऑनलाईन वेबसाइट के जरिए एल.पी.जी डिस्टीब्यूटरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसके बाद उन्हें एक फोन आया और उस व्यक्ति ने उन्हें बताया की गैस एजेंसी की डिस्टीब्यूटरशिप में आपका सिलेक्शन हो गया हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 25 हजार रुपए देने होंगे। जिसके बाद आरोपी उनसे पैसे ट्रांसफर करवाते रहे।
आरोपियों ने उनसे करीब 3 लाख रुपए ठग लिए। कुछ समय बाद उन्हे संदेह हुआ और वेबसाइट की जांच की तो उन्हें पता चला की वेबसाइट फर्जी है। पुलिस ने आलोक कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।