Edited By Priyanka rana,Updated: 18 Mar, 2020 12:28 PM
कालका में पूर्व पार्षद के साथ उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए ठग लिए।
पंचकूला(मुकेश) : कालका में पूर्व पार्षद के साथ उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अजमत सिंह और रोहित रघुवंशी पर के खिलाफ मामला दर्ज कर की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बात चल रही है। शिकायत में कालका के वार्ड नंबर-12 के पूर्व पार्षद कुलविन्द्र सिंह निवासी भारत नगर कालका ने बताया कि बेटा अपिन्द्र सिंह पढ़ रहा है। वह टुअर ट्रैवल्स का भी काम करते हैं।
जिन्होंने अपनी गाड़ियां टूअर और ट्रैवल्स के लिए अपने जानकार रोहित रघुवंशी और उसके पिता अजमत सिंह निवासी मनीमाजरा के पास भेजा करते थे। रोहित और उसके पिता कहते थे कि उनका भाई विदेश में रहता है। यदि किसी को विदेश भेजना है तो बता देना और उनकी बातों में आ गया।
बाद में आरोपियों ने दिया चैक :
कुलविंद्र ने शिकायत में बताया कि लड़के को विदेश भेजने के लिए पत्नी के जेवर बैंक में रखकर रोहित रघुवंशी वह उसके पिता अजमत सिंह को 8 लाख रुपए नकद दे दिए।
30 अक्तूबर 2018 को 10 लाख रुपए और 30 जनवरी 2019 को 2 लाख रुपए उनके खाते में डलवाए थे। बाद में वह बेटे को बाहर भेजने के लिए टालमटोल करने लगे। बाद में आरोपियों ने एक चैक दिया। जब उनके खाते में लगाया तो पता चला कि उसमें कोई पैसा नहीं है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।